![]()
शिवपुरी शहर के नाई की बगिया क्षेत्र में एक घर और स्टेशनरी दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष गर्ग का आरोप है कि बदमाशों ने परिवार को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के तीन दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मनीष गर्ग ने बताया कि 4 जुलाई की रात वह परिवार के साथ घर में सो गए थे। नीचे स्थित उनकी हर्ष स्टेशनरी दुकान भी बंद थी। 5 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे उठने पर घर और दुकान का सामान बिखरा मिला। दुकान के गल्ले का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे करीब 25 हजार रुपए नकद गायब थे। सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध पीड़ित का दावा है कि पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में देर रात कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि बदमाश हथियारों से लैस थे और उन्होंने किसी गैस या अन्य पदार्थ का इस्तेमाल किया, जिससे पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। हालांकि, पुलिस की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। मनीष गर्ग ने बताया कि 5 जुलाई को उन्होंने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। इससे नाराज होकर उन्होंने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामला दर्ज करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय के माहौल में है। परिवार का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। एडिशनल एसपी संजीव मुले ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Source link
#परवर #सत #रह #घरदकन #सफ #नह #लख #FIR #पडत #क #आरपपरवर #क #बहश #कर #वरदत #क #पडत #न #एसप #स #लगई #गहर #Shivpuri #News


