पश्चिम बंगाल:क्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली अपने साथी की जान? पत्नी से बदसलूकी का किया था विरोध, क्या है मामला – Did Bjp Workers Kill Their Own Associate In West Bengal He Objected To Mistreatment Of Wife What Is Case About

पश्चिम बंगाल:क्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली अपने साथी की जान? पत्नी से बदसलूकी का किया था विरोध, क्या है मामला – Did Bjp Workers Kill Their Own Associate In West Bengal He Objected To Mistreatment Of Wife What Is Case About

Did BJP workers kill their own associate in West Bengal He objected to mistreatment of wife what is case about

अपराध
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में भाजपा के अंदरूनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक स्थानीय व्यवसायी के साथ मारपीट की घटना से हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पानीहाटी मंडल-1 के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर व्यवसायी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इसी मंडल की भाजपा सचिव रूमा साहा ने इस घटना पर आपत्ति जताई, जिसके बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की।


पत्नी के बचाव में आए अरूप साहा पर हमला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अरूप साहा के रूप में हुई है। शनिवार शाम को जब उनकी पत्नी और भाजपा पदाधिकारी रूमा साहा ने व्यवसायी के साथ हुई मारपीट का विरोध किया, तो पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। पत्नी को परेशान होते देख अरूप साहा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान अरूप साहा की मौत

हमले में अरूप साहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे पार्टी के वे कार्यकर्ता हैं, जो पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये कार्यकर्ता पार्टी के भीतर लगातार हंगामा और अशांति फैला रहे थे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घटना से जुड़े सभी आरोपों की जांच की जा रही है और मामले में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रिंकू सिंह: शादी में आने का दिया निमंत्रण, मांगा आशीर्वाद; परिवार भी रहा साथ

भाजपा विधायक ने टीएमसी से आए पूर्व कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

पानीहाटी से भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सदस्यों ने ही इलाके में अशांति फैलाई है। देबनाथ ने दावा किया कि ऐसे लोग पहले भी कई बार दूसरों पर हमले कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी में इस तरह की गतिविधियों और हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Source link
#पशचम #बगलकय #भजप #करयकरतओ #न #ल #अपन #सथ #क #जन #पतन #स #बदसलक #क #कय #थ #वरध #कय #ह #ममल #Bjp #Workers #Kill #Associate #West #Bengal #Objected #Mistreatment #Wife #Case

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *