पहली उड़ान में इंदौर से आबू धाबी रवाना हुए 79 यात्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई झंडी

पहली उड़ान में इंदौर से आबू धाबी रवाना हुए 79 यात्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई झंडी

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से बुधवार को आबू धाबी के लिए सीधी उडा़न रवाना हुई। इंदौर से जाने वाली पहली उड़ान में 79 यात्री आबू धाबी के लिए…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 09:37:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 09:37:32 AM (IST)

पहली उड़ान में इंदौर से आबू धाबी रवाना हुए 79 यात्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई झंडी
इंदौर से आबू धाबी रवाना हुए 79 यात्री। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सप्ताह में चार दिन मिलेगी इंदाैर आसपास के जिलों में सीधी उड़ान की सुविधा
  2. करीब साढ़े चार माह बाद इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान यूएई के आबू धाबी के लिए शाम 7:50 बजे रवाना हुई
  3. 180 सीटर विमान में पहले दिन 79 यात्री रवाना हुए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से बुधवार को आबू धाबी के लिए सीधी उडा़न रवाना हुई। इंदौर से जाने वाली पहली उड़ान में 79 यात्री आबू धाबी के लिए रवाना हुए। विमान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आबू धाबी जाने वाले चयनित कुछ यात्रियों को प्रतिकात्मक बोर्डिंग पास भी प्रदान किए।

करीब साढ़े चार माह बाद इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान यूएई के आबू धाबी के लिए शाम 7:50 बजे रवाना हुई। 180 सीटर विमान में पहले दिन 79 यात्री रवाना हुए। वहीं आबू धाबी से इंदौर आने के लिए 158 यात्रियों ने बुकिंग कराई है।उडान की सुविधा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को मिलेगी।

इस उड़ान से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि इस उड़ान से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।सरकार द्वारा पीएमश्री वायू सेवा भी प्रदेश में संचालित की जा रही है। अब इसका अनुसार अन्य भी कर रहे हैं।

प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट लोकार्पित कर दिए

अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं के प्रदेश ने एवीएशन नीति बनाई है, जिसमें प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर 15 लाख रुपये दिए जाना है। हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट लोकार्पित कर दिए, जबकि दो उज्जैन और शिवपुरी में काम जारी है। इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी आदि मौजूद रहे।

अधिकारी- कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

इंदौर । पदोन्नति मिलने पर बुधवार को इंदौर में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया और उनका स्वागत किया। राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह तथा सहायक संचालक कृषि अधिकारी संघ के संभागीय अध्यक्ष संदीप यादव ने प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी एयरपोर्ट पर पदोन्नति पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Source link
#पहल #उडन #म #इदर #स #आब #धब #रवन #हए #यतर #मखयमतर #ड #महन #यदव #न #दखई #झड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *