पहले बोले- कैंची धाम की भीड़ से बचिए, अगले ही दिन दर्शन के लिए बाबा के दरबार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम

पहले बोले- कैंची धाम की भीड़ से बचिए, अगले ही दिन दर्शन के लिए बाबा के दरबार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम



पहले बोले- कैंची धाम की भीड़ से बचिए, अगले ही दिन दर्शन के लिए बाबा के दरबार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम

‘हनुमान अंश’ की रिलीज के बाद कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को लेकर 5 अक्टूबर, रविवार को फिल्म के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि कैंची धाम जाने से पहले वहां की मौजूदा स्थिति की जानकारी जरूर ले लें और भीड़ ज्यादा होने पर दूसरे स्थानों पर जाने पर विचार करें. लेकिन 6 अक्टूबर, सोमवार को यानी डायरेक्टर की अपील के ठीक अगले दिन फिल्म की टीम खुद कैंची धाम पहुंच गई. टीम ने बाबा नीम करोली के दर्शन किए और वहां की व्यवस्थाओं की तारीफ भी की. ऐसे में डायरेक्टर की चेतावनी और अगले दिन टीम के कैंची धाम पहुंचने को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है.

डायरेक्टर ने भीड़ को लेकर क्या कहा था?

रविवार को डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने कैंची धाम में कथित तौर पर बढ़ी भीड़ का जिक्र करते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले वहां के हालात जानने की अपील की.

उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को ‘हनुमान अंश’ के प्रभाव से जोड़ रहे हैं. हालांकि, डायरेक्टर ने खुद इस दावे की पुष्टि नहीं की. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वजह चाहे जो भी हो, श्रद्धालुओं को मौजूदा हालात की जानकारी लेकर ही वहां जाना चाहिए.

View on Instagram

डायरेक्टर ने महिलाओं और बच्चों का जिक्र करते हुए यह भी अपील की थी कि लोग ऐसी स्थिति में न फंसें, जहां उन्हें भीड़ या ट्रैफिक जाम के बीच परेशानी का सामना करना पड़े.

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने की कैंची धाम जाने की सिफारिश, बोले- ‘पहले जान लें वहां का हाल’

फिर अगले ही दिन कैंची धाम पहुंची फिल्म की टीम

डायरेक्टर की अपील के अगले दिन यानी सोमवार को ‘हनुमान अंश’ की टीम कैंची धाम पहुंची. फिल्म के लीड कलाकार शोभिनाव सत्य, पूर्णिमा तिवारी और प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बाबा नीम करोली के दर्शन किए.

टीम ने बाबा का आशीर्वाद लिया और अपने अनुभव को यादगार बताया. टीम की ओर से कैंची धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं और वहां चल रहे विकास कार्यों की भी तारीफ की गई.

टीम बोली- दर्शन में नहीं हुई परेशानी

अभिनेता शोभिनाव सत्य ने एएनआई से बातचीत में बताया कि पूरी टीम को कैंची धाम जाने और बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लेने का मौका मिला. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया.

शोभिनाव ने उत्तराखंड के रंगोत्सव 2026 का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति, संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की झलक देखने को मिली. उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की ओर से टीम को सम्मान दिए जाने की भी बात कही.

ये भी पढ़ें: केबीसी के सेट पर माधुरी दीक्षित की अदाओं पर फिदा हुए बिग बी, बोले- 'वाह, क्या बात है'

The post पहले बोले- कैंची धाम की भीड़ से बचिए, अगले ही दिन दर्शन के लिए बाबा के दरबार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *