![]()
गुना जिले में पिछले पांच दिनों से बारिश थमी हुई है। एक बूंद भी पानी नहीं गिरा है, जबकि पिछले वर्ष 12 जुलाई तक जिले के बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका था। जून से ही बारिश शुरू हो गई थी। 5 जुलाई को भीषण बारिश हुई थी। बता दें कि इस बार मानसून देरी से पहुंचा। इसके बावजूद भी केवल एक दिन तेज बारिश हुई है। केवल 8 जुलाई को आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद से ही बारिश पर ब्रेक लग गया है। पिछले पांच दिनों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई है। हालांकि, बादल जरूर छाए हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। किसानों को भी अब जल्द बारिश की दरकार है, ताकि फसलों में खाद डाला जा सके। अब तक केवल 25% बारिश
जिले में 1 जून से अब तक 270 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य वर्षा का 25.6 प्रतिशत है। जिले में पिछले वर्ष इसी अवधि में 600 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1053.5 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 9 जुलाई तक जिले के वर्षामापी केन्द्र गुना में 160.2 मिलीमीटर, बमौरी में 170.8, आरोन में 229, राघौगढ़ में 191, चांचौड़ा में 387, कुम्भराज में 402 और वर्षा मापी केन्द्र मक्सूदनगढ में 352.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष हुई थी 600 मिमी बारिश
पिछले वर्ष 12 जुलाई तक ही कोटे की आधे से ज्यादा बारिश हो चुकी थी। भू अभिलेख के अनुसार 12 जुलाई तक गुना में 647.9, बमोरी में 542, आरोन में 385, राघौगढ़ में 337, चांचौड़ा में 298, कुंभराज में 289 और मधुसुदनगढ़ में 307.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
Source link
#पच #दन #स #गन #म #बरश #पर #लग #बरक #समनय #क #सरफ #पन #ह #बरस #पछल #सल #अब #तक #फसद #वरष #ह #गई #थ #Guna #News

