पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत:केरलम में पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने खुद को मारी गोली; पुलिस ने क्या कहा? – Keralam Idukki Post Office Husband Suicide Wife Attacked Critical Kuzhithozhu
“_id”:”6ae440912a6624a8d3069d23″,”slug”:”keralam-idukki-post-office-husband-suicide-wife-attacked-critical-kuzhithozhu-2026-10-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: केरलम में पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने खुद को मारी गोली; पुलिस ने क्या कहा?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
अपराध (सांकेतिक) – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इडुक्की जिले के कुझिथोजु स्थित एक डाकघर में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी श्रीजा पर हमला किया और फिर रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि डाकघर में अस्थायी पोस्टमास्टर के तौर पर काम करने वाली श्रीजा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें कट्टाप्पना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई, जब श्रीजा डाकघर खोलने के लिए वहां पहुंचीं। आरोपी पति (जिनकी पहचान संतोष के रूप में हुई है) ने पीछे से आकर उन पर लोहे की रॉड से हमला किया और उनके सिर पर वार किया। हमला होते देख जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो संतोष ने उन पर बंदूक तान दी और उन्हें दूर ही रखा, जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि दंपति के बीच कुछ समय से पारिवारिक मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद हो रहा था। हालांकि, हमले के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। जिला पुलिस प्रमुख ने भी घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसमें शव का प्रारंभिक निरीक्षण (इनक्वेस्ट) भी शामिल है।