पिकअप पलटी, 25 मजदूर घायल:  इनमें ज्यादातर महिलाएं, बालाघाट के रामपायली में हादसा; जिला अस्पताल में भर्ती – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट के रामपायली थाना क्षेत्र में ग्राम पुनी-बटरमारा पुलिया के बीच बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 से 25 खेतीहर मजदूर घायल हो गए। घायलों में 7 से 8 की हालत गंभीर है, जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद करीब 18 मजदूरों को बालाघाट जिला अस्पताल लाया गया है। घटना तकरीबन सुबह 9 से 10 बजे के बीच की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद की तस्वीरें… मजदूरी के लिए ले जा रहे थे बताया जाता है कि वर्तमान में चल रहे खेती के कार्य के चलते मजदूरों को वाहन में भरकर लाया जा रहा था। इस तरह के ओवरलोडिंग पर परिवहन और यातायात विभाग की कथित लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। खेती में बुवाई और कटाई के दौरान मजदूरों को गांवों से इसी तरह भरकर लाया जाता है। गांवों में मजदूरों के पलायन के कारण किसानों को स्थानीय स्तर पर मजदूर उपलब्ध नहीं हो पाते, जिसके चलते उन्हें दूर-दराज से मजदूरों को लाना पड़ता है।

Source link
#पकअप #पलट #मजदर #घयल #इनम #जयदतर #महलए #बलघट #क #रमपयल #म #हदस #जल #असपतल #म #भरत #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *