पिता ने 10 वर्षीय बेटी के साथ की अश्लीलता:  हाल ही में MP से रेवाड़ी आया था परिवार, काम पर गई थी मां – Rewari News

पिता ने 10 वर्षीय बेटी के साथ की अश्लीलता: हाल ही में MP से रेवाड़ी आया था परिवार, काम पर गई थी मां – Rewari News

पिता ने 10 वर्षीय बेटी के साथ की अश्लीलता:  हाल ही में MP से रेवाड़ी आया था परिवार, काम पर गई थी मां – Rewari News


रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्त को एमपी निवासी व्यक्ति ने तार-तार कर दिया। घर में बेटी को अकेली पाकर पिता ने जबरदस्ती उसके साथ अश्लीलता की। मां काम के लिए बाहर गई थी। बेटी ने घर आने के बाद मां को पिता की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद मां ने बेटी के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। अभी आरोपी फरार बताया जा रहा है। विरोध किया तो मिली धमकी जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से एक परिवार पिछले सप्ताह काम की तलाश में रेवाड़ी आया था। खोल थाना क्षेत्र के गांव में परिवार ने डेरा जमाया। मंगलवार को मां काम करने बाहर गई हुई थी। बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान पिता घर पहुंचे और वहां मौजूद 10 वर्षीय बेटी के साथ अश्लीलता करनी शुरू कर दी। पिता ने बेटी के विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे बच्ची डर गई। मां को गुमशुम मिली बेटी मां जब काम से घर लौटी तो बेटी गुमशुम दिखाई दी। मां ने जब पूछा तो कुछ नहीं बोली, मां के बार-बार पूछने पर बेटी ने पिता की करतूत का काला चिट्‌ठा अपनी मां के सामने खोल दिया। जिसके बाद मां बेटी को लेकर कुंड पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी दी। बच्ची की बातें सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई या रेप। मेडिकल के बाद चलेगा पता डीएसपी सिटी पवन कुमार ने कहा कि वह फिलहाल कुछ उजागर नहीं करेंगे। रेप की पुष्टि मेडिकल के बाद डाक्टर करेंगे। पोस्को का मामला है, कल तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हम स्वयं इसकी जानकारी देंगे, तब तक इंतजार कीजिए।

Source link
#पत #न #वरषय #बट #क #सथ #क #अशललत #हल #ह #म #स #रवड़ #आय #थ #परवर #कम #पर #गई #थ #म #Rewari #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *