पिता बनने पर मिलेगी 15 दिन की छुट्टी:तमिलनाडु में पहली बार लागू हुई सुविधा; कब और कैसे ले सकेंगे अवकाश? – Tamil Nadu Introduces 15 Day Paternity Leave For Male Government Employees

पिता बनने पर मिलेगी 15 दिन की छुट्टी:तमिलनाडु में पहली बार लागू हुई सुविधा; कब और कैसे ले सकेंगे अवकाश? – Tamil Nadu Introduces 15 Day Paternity Leave For Male Government Employees

Tamil Nadu Introduces 15 Day Paternity Leave for Male Government Employees

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
– फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को इसका एलान किया और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया। कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर किसी भी समय यह छुट्टी ले सकेंगे। राज्य में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार यह सुविधा मिलेगी।


पिता बनने पर मिलेगी 15 दिन की छुट्टी

सरकार का कहना है कि पुरुष कर्मचारी लंबे समय से पितृत्व अवकाश की मांग कर रहे थे। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। राज्य में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए इस तरह की छुट्टी मिलेगी। सरकार का मानना है कि बच्चे की परवरिश में पिता की भूमिका भी उतनी ही जरूरी है।

कब से कब तक ले सकेंगे छुट्टी?

सरकार ने पितृत्व अवकाश लेने के लिए समय-सीमा भी तय की है। इसके मुताबिक, विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले छुट्टी ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर भी किसी समय 15 दिन का अवकाश लिया जा सकता है। यानी कर्मचारियों को अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टी लेने का विकल्प मिलेगा।

मां के साथ पिता को भी बच्चे की देखभाल का मौका

तमिलनाडु सरकार का मानना है कि बच्चे की परवरिश और देखभाल केवल मां की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें पिता की भागीदारी भी जरूरी है। पितृत्व अवकाश मिलने से पुरुष कर्मचारियों को बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रहने और उसकी देखभाल करने का मौका मिलेगा। राज्य में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिन की मातृत्व छुट्टी मिलती है। अब पुरुष कर्मचारियों के लिए 15 दिन का पितृत्व अवकाश शुरू करने का फैसला किया गया है।

Source link
#पत #बनन #पर #मलग #दन #क #छटटतमलनड #म #पहल #बर #लग #हई #सवध #कब #और #कस #ल #सकग #अवकश #Tamil #Nadu #Introduces #Day #Paternity #Leave #Male #Government #Employees

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *