
एमआइसी की स्वीकृत होते ही रंगवासा, सिंदौड़ा और सनावदिया में तकरीबन 5000 फ्लैट बनाने के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बहुमंजिला इमारत में वन, टू, थ्री और फोर बी.एच.के के फ्लैट बनाने पर 578 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। वहीं, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, रेरा, बिल्डिंग परमिशन शाखा और प्रदूषण बोर्ड समेत अन्य विभागों से परमिशन भी मिल गई है। टेंडर आने और मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही, हितग्राहियों का चयन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि, जल्द ही बढ़िया कीमा और उमरीखेड़ा में फ्लट बनाने के टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि, फ्लैट्स बाजार से कम कीमत पर बेचे जाएंगे, ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के अपने घर का सपना पूरा हो जाए।
Source link
#पएम #आवस #यजन #इदर #क #पस #करड #म #बन #रह #हजर #फलट #आप #भ #ल #सकग #सपन #क #घर #Awas #Yojana #Flats #Built #Indore #Crore #Dream #Home

