पीएम मोदी:आज फिक्की के शताब्दी वर्ष सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री, ‘भारत 2047’ के विजन पर होगा मंथन – Pm Modi To Inaugurate Ficci Centenary Year Conference Today; ‘india 2047’ Vision To Be Discussed

पीएम मोदी:आज फिक्की के शताब्दी वर्ष सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री, ‘भारत 2047’ के विजन पर होगा मंथन – Pm Modi To Inaugurate Ficci Centenary Year Conference Today; ‘india 2047’ Vision To Be Discussed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को भारत मंडपम में फिक्की के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। ‘भारत 2047’ थीम वाले इस आयोजन में 2,500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर सकारात्मक अनुमान सामने आए हैं। आखिर विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में उद्योग जगत की क्या भूमिका होगी? क्या आर्थिक मजबूती आगे भी कायम रहेगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं…

PM Modi to Inaugurate FICCI Centenary Year Conference Today; ‘India 2047’ Vision to Be Discussed

फिक्की के शताब्दी वर्ष में ‘भारत 2047’ पर चर्चा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस साल का सम्मेलन खास है, क्योंकि फिक्की अपने स्थापना के 100 साल पूरे करने की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम की थीम ‘भारत 2047’ रखी गई है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था, उद्योगों के भविष्य और विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा होगी। सम्मेलन में उद्योग जगत के दिग्गजों, कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), राजदूतों, राजनयिकों और नीति निर्माताओं समेत 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।


‘भारत 2047’ थीम के तहत किन मुद्दों पर होगा मंथन?

फिक्की का वर्ष 2026-27 शताब्दी वर्ष है। संगठन 7 अप्रैल 2027 को अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा। इसी पृष्ठभूमि में आयोजित सम्मेलन में भारत के भविष्य और आर्थिक विकास की दिशा पर विचार किया जाएगा। ‘भारत 2047’ की थीम देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से जुड़ी है। इसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बीच भी मजबूती दिखा रही है। घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की सक्रियता ने आर्थिक गतिविधियों को सहारा दिया है।

विदेशी निवेश और आर्थिक विकास के अनुमान में क्या बदलाव आया?


  • अगस्त में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई), बाहरी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) और विदेश से आने वाले धन के प्रवाह में मजबूती दर्ज की गई।

  • वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में वस्तुओं के निर्यात में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई।

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान जुलाई के मुकाबले 60 आधार अंक बढ़ाया है।

  • आईएमएफ के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत रह सकती है।


भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के पीछे क्या वजहें बताई गई हैं?


भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी स्थितियों और सरकार के नीतिगत कदमों के कारण अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उद्योग और सेवा क्षेत्र के हालिया संकेतक लगातार आर्थिक मजबूती की ओर इशारा कर रहे हैं। घरेलू मांग में बढ़ोतरी और सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से विकास को समर्थन मिला है। भारत ऊर्जा का शुद्ध आयातक होने के बावजूद इन क्षेत्रों की मजबूती के कारण आर्थिक गतिविधियां बनाए रखने में सफल रहा है। आरबीआई के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में वस्तुओं के निर्यात में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई, जिससे व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली।

Source link
#पएम #मदआज #फकक #क #शतबद #वरष #सममलन #क #उदघटन #करग #परधनमतर #भरत #क #वजन #पर #हग #मथन #Modi #Inaugurate #Ficci #Centenary #Year #Conference #Today #india #Vision #Discussed

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *