
बता दें कि झाबुआ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 पर मंगलवार को उपचुनाव होने हैं। भाजपा के शैलेन्द्र सोलंकी के निधन के बाद इस वार्ड में उपचुनाव होना है। वार्ड क्रमांक 6 में कुल 23 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें 102 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 60942 मतदाता वोटिंग करेंगे। जिनमें 30197 पुरुष, 30740 महिला और 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। सोमवार को उपचुनाव के लिए मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुके हैं। यहां ये भी बता दें कि उपचुनाव में कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा से धर्मेश सोलंकी, कांग्रेस से दिनेश वसुनिया, आम आदमी पार्टी से कमलेश सिंगाड और भारत आदिवासी पार्टी से रामू हटीला शामिल हैं।
Source link
#पठसन #अधकर #क #तबयत #बगड #असपतल #म #भरत #झबआ #म #मगलवर #क #हग #वटग #Presiding #Officer #Hospitalized #District #Panchayat #Election


