पूर्वोत्तर राज्यों में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट:यूपी के उन्नाव में 12 से ज्यादा गांव डूबे, बिहार के 6 जिलों में बाढ़

पूर्वोत्तर राज्यों में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट:यूपी के उन्नाव में 12 से ज्यादा गांव डूबे, बिहार के 6 जिलों में बाढ़

पूर्वोत्तर राज्यों में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट:यूपी के उन्नाव में 12 से ज्यादा गांव डूबे, बिहार के 6 जिलों में बाढ़


मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। यूपी के उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। हजारों बीघे धान की फसल डूब गई। वहीं, कुशीनगर में गंडक नदी का कटाव जारी है। 48 घंटे में 6 रिहायशी झोपड़ियां और 2 पक्के मकान नदी में समा चुके हैं। नेपाल से आए भारी पानी और कमजोर तटबंधों के टूटने से बिहार में कई जगह बाढ़ के हालात हैं। इनमें 6 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। 253 गांवों में पानी घुस गया है। इससे 3.65 लाख लोग प्रभावित हैं। राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। उत्तर-पश्चिम के अलावा पूर्वी हिस्सों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है। पिलानी, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link
#परवततर #रजय #म #दन #तक #बरश #क #अलरटयप #क #उननव #म #स #जयद #गव #डब #बहर #क #जल #म #बढ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *