पूर्व विधायक बोले- बागेश्वरधाम सरकार की यात्रा दमोह पहुंचेगी:  हटा में रात्रि विश्राम के बाद 90 मिनट पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में रुकेंगे – Damoh News

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन रथ यात्रा दमोह जिले में आ रही है। शनिवार को बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य और दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को बागेश्वरधाम सरकार हटा पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर की सुबह उनकी रथ यात्रा दमोह के लिए रवाना होगी। 4 साल बाद आ रहे महाराज पूर्व विधायक ने बताया कि बागेश्वरधाम सरकार 4 साल बाद दमोह आ रहे हैं। इससे पहले वे 2022 में राम कथा के लिए दमोह आए थे। इस बार वे सनातन रथ यात्रा लेकर पहुंच रहे हैं। 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे यात्रा पटेरा, हिंडोरिया और समन्ना होते हुए दमोह पहुंचेगी। दमोह के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में उनके रुकने और प्रवचन की व्यवस्था की गई है। यहां उनका 90 मिनट का कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्रा गढ़ाकोटा होते हुए सागर जिले की ओर जाएगी। अजय टंडन ने जिले के लोगों से इस सनातन रथ यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Source link
#परव #वधयक #बल #बगशवरधम #सरकर #क #यतर #दमह #पहचग #हट #म #रतर #वशरम #क #बद #मनट #पलटकनक #कलज #गरउड #म #रकग #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *