जितेंद्र खटीक नामक व्यक्ति ने जबरन ट्रेन में खाना बिकवाने का प्रयास किया। पेंट्री वेंडरों ने इसका विरोध किया तो उन पर चाकू से हमला कर दिया गया।

HighLights
- एक दिन पुराने विवाद ने पकड़ा तूल।
- जीआरपी ने शुरू की है कार्रवाई।
- IRCTC वेंडर पर चाकू से हमला।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों के लिए भोजन पहुंचाने की व्यवस्था अब विवाद का कारण बनती जा रही है। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) की पेंट्री कार में खाना चढ़ाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
विदिशा से भोपाल के बीच अधिकृत आईआरसीटीसी वेंडर पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला 10 जुलाई को खाना लोड करने को लेकर शुरू हुए विवाद की अगली कड़ी है, जो अगले दिन फिर भड़क गया।
एक दिन पहले शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को ट्रेन में भोजन लोड करने को लेकर पेंट्री कार स्टाफ और क्लाउड किचन से जुड़े कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि क्लाउड किचन से खाना पहुंचाने वाले लोग पेंट्री स्टाफ पर जरूरत से अधिक भोजन की प्लेटें लेने का दबाव बना रहे थे। पेंट्री स्टाफ ने आवश्यकता से अधिक प्लेटें लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था।
दूसरे दिन चाकू से हमला
बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच विदिशा और बैरागढ़ स्टेशन के बीच वही विवाद फिर शुरू हो गया। आरोप है कि जितेंद्र खटीक नामक व्यक्ति ने जबरन ट्रेन में खाना बिकवाने का प्रयास किया। पेंट्री वेंडरों ने इसका विरोध किया तो उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में अधिकृत आईआरसीटीसी वेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जीआरपी ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगा रही है कि हमले के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रेन में भोजन चढ़ाने की प्रक्रिया के दौरान किसी अनधिकृत व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।
सुरक्षा और खानपान व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने रेलवे की खानपान व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि अधिकृत वेंडरों पर ही इस तरह हमला हो रहा है तो यात्रियों की सुरक्षा और भोजन आपूर्ति व्यवस्था पर भी चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
10 जुलाई को शुरू हुआ विवाद 11 जुलाई को फिर बढ़ गया। पेंट्री कार में जबरन खाना चढ़ाने का विरोध करने पर अधिकृत पेंट्री वेंडर पर चाकू से हमला किया गया। घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
जहीर खान, थाना प्रभारी, जीआरपी भोपाल
Source link
#पटर #कर #म #जबरन #खन #चढन #क #ववद #न #लय #हसक #रप #अहमदबद #एकसपरस #म #IRCTC #वडर #पर #चक #स #हमल


