प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया सख्ती की मांग खारिज:शीर्ष कोर्ट ने कहा- देखना होगा छात्रों का भविष्य; वजह क्या? – Supreme Court Rejects Plea For Free Hand To Delhi Police Against Protesters

प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया सख्ती की मांग खारिज:शीर्ष कोर्ट ने कहा- देखना होगा छात्रों का भविष्य; वजह क्या? – Supreme Court Rejects Plea For Free Hand To Delhi Police Against Protesters

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें अदालत से मांग की गई थी कि दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पूरी छूट दी जाए। याचिका में पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में स्वतंत्रता देने की मांग की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और याचिका खारिज कर दी।


शीर्ष अदालत ने क्या तर्क दिया?

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों में कई युवा छात्र हैं। शीर्ष अदालत को उनके भविष्य के साथ-साथ उनके परिवारों के बारे में भी सोचना होगा। पीठ ने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले पर विचार करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि युवा प्रदर्शनकारियों की जिंदगी और उनके भविष्य पर कानूनी कार्रवाई का क्या असर पड़ सकता है।

सीजेआई सूर्यकांत ने छात्रों और उनके परिवारों को लेकर क्या कहा?

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, ‘ये युवा छात्र और प्रदर्शनकारी हैं, जो हमारे सामने हैं। हमें उनके माता-पिता और इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका जीवन अभी लंबा है। उन्हें अदालतों की सुनवाई आदि में उलझना नहीं चाहिए।’ हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि आदतन अपराधी बताए जा रहे लोगों और गंभीर अपराधों के आरोपियों को उसके पहले के आदेशों के तहत मिली सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा। 

खबर अपडेट की जा रही है….

 

Source link
#परदरशनकरय #पर #पलसय #सखत #क #मग #खरजशरष #करट #न #कह #दखन #हग #छतर #क #भवषय #वजह #कय #Supreme #Court #Rejects #Plea #Free #Hand #Delhi #Police #Protesters

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *