प्रदेश में पचमढ़ी से भी ठंडा रहा इंदौर, 10 साल में पहली बार सितंबर में 16.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

प्रदेश में पचमढ़ी से भी ठंडा रहा इंदौर, 10 साल में पहली बार सितंबर में 16.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

मानसून की विदाई अभी इंदौर से हुई नहीं है, वही ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। सोमवार की रात बीते 10 वर्षो में सितंबर में सबसे सर्द रात रही है…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 08:22:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 08:24:14 PM (IST)

प्रदेश में पचमढ़ी से भी ठंडा रहा इंदौर, 10 साल में पहली बार सितंबर में 16.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
इंदौर में ठंडा रहा मौसम। (एआई इमेज)

HighLights

  1. मानसून की विदाई अभी नहीं हुई है, वहीं ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं
  2. सोमवार की रात बीते 10 वर्षो में सितंबर में सबसे सर्द रात रही है
  3. मंगलवार को इंदौर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मानसून की विदाई अभी इंदौर से हुई नहीं है, वही ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। सोमवार की रात बीते 10 वर्षो में सितंबर में सबसे सर्द रात रही है। वहीं मंगलवार को इंदौर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी से भी कम तापमान इंदौर में दर्ज किया गया।

मंगलवार को इंदौर शहर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली। वही मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सयस अधिक था। गौरतलब है कि इंदौर में सितंबर माह में निम्नतम न्यूनतम तापमान 2 सितंबर 2000 को नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मंगलवार सुबह सर्द हवाओं ने ठंडक का अहसास करवाया। दोपहर में धूप भी निकली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। वही रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

बादल न होने से धरती का रेडिएशन शत-प्रतिशत लौट रहा, इसलिए ठंडा हुआ इंदौर

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एच एस पांडे के मुताबिक इंदौर में नमी की मात्रा कम होने व बादल न होने के कारण यह स्थिति दिखाई दे रही हैं। दिन में धूप के कारण गर्मी हो रही लेकिन बादल न हाेने से धरती की ऊष्मा वापस शत प्रतिशत आसमान में लौट रही है।

इस वजह से दिन में गर्मी हो रही है तो वही रात में ठंडक का अहसास हो दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में सबसे कम तापमान इंदौर में दर्ज किया गया। अगले दो से तीन दिन ऐसी ही स्थिति बरकरार रहेगी। इस बार अलनीनो के प्रभाव से अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है। इंदौर के अलावा भोपाल, धार, उज्जैन में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ये परिस्थितियां मानसून विदाई का परफेक्ट संकेत है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान वाले शहर

  • इंदौर : 16.6
  • धार : 17.4
  • पचमढ़ी : 18
  • बैतूल 18.8
  • छिंदवाड़ा 18.4
  • उज्जैन 19

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

दस वर्षों में सितंबर में इंदौर में न्यूनतम तापमान

वर्ष न्यूनतम तापमान दिनांक
2016 20.0 28 सितंबर
2017 19.8 30 सितंबर
2018 18.6 28 सितंबर
2019 20.8 13 सितंबर
2020 20.4 2, 29, 30 सितंबर
2021 20.7 24 सितंबर
2022 19.8 23 सितंबर
2023 20.6 16, 17 सितंबर
2024 20.1 15 सितंबर
2025 20.2 9 सितंबर

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

यह भी पढ़ें- मानसून फिर बेपटरी, जबलपुर समेत संभाग के जिलों में 10 साल में दूसरी बार औसत से कम बारिश

Source link
#परदश #म #पचमढ #स #भ #ठड #रह #इदर #सल #म #पहल #बर #सतबर #म #डगर #रह #नयनतम #तपमन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *