नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। राहुल गांधी ने 20 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। राहुल ने कहा- सवाल यह है कि यह क्यों हुआ? इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तीन मांगें क्या?
- पहली और पूरी तरह से जायज मांग यह है कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के तौर पर नाकाम रहे हैं और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें उनके पद से हटाया जाए। यह 100% जायज मांग है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने भारत और दुनिया को दिखा दिया है कि वे इस सिस्टम को चलाने में अक्षम हैं। एक के बाद एक परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं।
- दूसरी मांग यह है कि जिन लोगों ने हमारे छात्रों पर हिंसा की है, चाहे आदेश देने वाले हों या उसे अंजाम देने वाले, उन सभी को जवाबदेह ठहराया जाए।
- तीसरी बात यह है कि जो व्यक्ति इस पूरे सिस्टम को चला रहा है और जो आखिरकार इन सबके लिए जिम्मेदार है, उसमें इतनी शालीनता होनी चाहिए कि वह जो कुछ हुआ है, उसके लिए छात्रों से माफी मांगे।
‘चर्चा में जितेंद्र सिंह की कोई जरूरत नहीं’
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हम छात्रों के आंदोलन का पूरा समर्थन कर रहे हैं। हम इसका पूरा समर्थन कर रहे हैं… इस चर्चा में जितेंद्र सिंह की कोई जरूरत नहीं है। वह एक गैर-जरूरी व्यक्ति हैं। वह जो चाहें कह सकते हैं। वह इस चर्चा का एक गैर-जरूरी हिस्सा हैं। चर्चा बहुत सीधी-सी है। छात्रों की मांगें साफ हैं। पहली मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए। दूसरी मांग है कि जिन लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट की, उन्हें सजा दी जाए। तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें। जितेंद्र सिंह जो भी कल्पना करना चाहते हैं, करें। उन्हें ऐसा करने की पूरी छूट है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

अपने साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर क्या बोले राहुल गांधी?
अपने साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर राहुल गांधी ने कहा, मैं इन सब का आदी हूं। मेरा काम देश के लोगों की इच्छा को सामने रखने का है। विपक्ष के नेता के तौर पर। यह बहुत ही छोटी कीमत है, यह बड़ी बात नहीं है। मैंने यह ऐसा यह मेरे लिए गर्व की बात है। धरने के दौरान दो पंच लगे वह बड़ी बात नहीं है।
शिक्षा बजट पर राहुल गांधी ने सरकार को कैसे घेरा?
राहुल ने कहा, जितना पैसा भारत सरकार शिक्षा बजट पर खर्च करती है, नीट एग्जाम पर भी उतना ही पैसा खर्च होता है, जो भारतीय परिवार देते हैं। सरकार साल भर टैक्स लेती है, इसी एजुकेशन बजट के लिए। धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है। सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह एजुकेशन दे, नौकरियां दे, बेहतर भविष्य दे। उन्होंने कहा कि, कोई व्यक्ति या लोगों का एक समूह हमारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रहा है. भारत की सबसे मूल्यवान संपत्ति उसकी शिक्षा व्यवस्था और उसके छात्र हैं, लेकिन उनके भविष्य को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, सरकार क्या कर रही है? एक भी दोषसिद्धि (कन्विक्शन) नहीं हुई है। यही पहला और पूरी तरह से जायज़ कारण है कि हमारे युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Source link
#परधनमतर #छतर #स #मफ #मगरहल #गध #क #कदर #सरकर #स #तन #मग #परदरशन #क #दय #समरथन #Rahul #Gandhi #Lists #Demands #Govt #Neet #Paper #Leak #Protest #Violence


