प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?

प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?


आज बुधवार को क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। यह पहला मौका नहीं है, दोनों अक्सर प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनकी इस यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आमतौर पर लोग इस कपल के भक्ति भाव की काफी तारीफ करते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है।

इस बार फैंस क्यों जता रहे हैं नाराजगी?

इस बार की वृंदावन यात्रा फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है और लोग सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, काफी समय से फैंस अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज से उम्मीद कर रहे हैं कि वे देश के बड़े मुद्दों पर खुलकर बात करें। बीते 20 जुलाई को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों और आम लोगों ने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया था, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इसे भी पढ़ें: मेरी आवाज का गलत… Ajay Devgn की ‘चौहान’ के मेकर्स पर भड़के Zeeshan Ayyub

सोशल मीडिया पर मिल रहा है नेगेटिव रिएक्शन

देश में चल रहे इस संवेदनशील माहौल के बीच जब विराट और अनुष्का का वृंदावन यात्रा वाला वीडियो सामने आया, तो लोगों को यह बात नागवार गुजरी। CJP के नेतृत्व में चल रहे इस छात्र आंदोलन पर जहां पूरा देश चर्चा कर रहा है, वहीं बड़े सेलिब्रिटीज की चुप्पी फैंस को चुप रही है। इसी वजह से लोग इस समय विराट और अनुष्का की चुप्पी से काफी निराश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *