![]()
दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला दुखद मोड़ पर पहुंच गया। प्रेमिका की फांसी लगाकर मौत के 47 दिन बाद शुक्रवार को उसके कथित प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने एक व्यक्ति को मौत का जिम्मेदार बताते हुए जमीन बिक्री के बदले 6 लाख रुपए नहीं मिलने की बात लिखी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अप्रैल में महिला ने की थी आत्महत्या जानकारी के मुताबिक 3 अप्रैल की रात एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पोस्टमॉर्टम के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। परिजनों के अनुसार महिला का भांडेर निवासी युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई थी। महिला की मौत के बाद दर्ज हुआ था केस महिला की मौत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। इसी तनाव के बीच युवक ने 5 अप्रैल को भी सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में बताया जा रहा था। घर में खाया जहर, अस्पताल में मौत शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे युवक ने अपने घर पर फिर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक खेती-किसानी करता था और दो बच्चों का पिता था। मामले में नया मोड़ तब आया, जब पुलिस को युवक के पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने एक व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए लिखा कि उसने अपनी जमीन बेची थी, लेकिन बदले में 6 लाख रुपए नहीं मिले। पुलिस अब सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लिखे तथ्यों की जांच कर रही है। गिरफ्तारी की चर्चा के बीच उठाया कदम सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात पुलिस युवक को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन उसके जहर खाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आ गई। पीसी यादव ने बताया कि दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।
Source link
#परमक #क #मत #क #दन #बद #खय #जहर #मत #दतय #म #ससइड #नट #म #लख #नह #मलन #क #जकर #जच #म #जट #पलस #datia #News


