![]()
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में प्रेम विवाह करने पर एक परिवार ने अपनी 19 साल की बेटी को सामाजिक रूप से मृत मान लिया। परिवार वालों ने गुस्से और नाराजगी में बेटी का जीते-जी तर्पण और पिंडदान कर दिया। मोहन बड़ोदिया की रहने वाली यह युवती कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वह 2 जून को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने मोहन बड़ोदिया थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब 6 जून को लड़की को ढूंढा, तब पता चला कि उसने अपनी मर्जी से दूसरे समाज के एक युवक से शादी कर ली है। पुलिस जांच में लड़की बालिग निकली और उसने अपनी मर्जी से लड़के के साथ रहने की बात कही। भाई ने नदी में बहाए अवशेष युवती के इस कदम से उसका परिवार और समाज के लोग काफी नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते परिवार ने सामाजिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए बेटी से हमेशा के लिए नाता तोड़ने का फैसला किया। शुक्रवार को युवती के भाई ने बहन की तस्वीर के सामने बैठकर बकायदा तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान की रस्में पूरी कीं। इसके बाद पूजा की सामग्री और प्रतीकात्मक अवशेषों को चौमा में लखुंदर नदी में बहा दिया गया। सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग आसपास के लोगों और परिजनों के मुताबिक, लड़की और लड़के के बीच पिछले एक-दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में लगातार बातचीत करते थे और कई बार मिल भी चुके थे, लेकिन परिवार को इस रिश्ते की भनक नहीं थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने समाज की मर्यादा को ध्यान में रखकर बेटी का जीते-जी श्राद्ध करने का यह कड़ा फैसला लिया है। इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।
www.bhaskar.com
#परम #ववह #पर #परवर #न #जवत #बट #क #कय #तरपण #शजपर #म #भई #न #अवशष #क #नद #म #बहय #वधवधन #स #नभई #रसम #shajapur #News

