![]()
अशोकनगर में पकड़ी गई फर्जी मार्कशीटों की जांच में दतिया जिले का नाम सामने आया है। जांच के दौरान पता चला कि ये मार्कशीटें बसई तहसील स्थित एक निजी स्कूल के नाम से जारी की गई थीं। मामले में शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने एक शासकीय शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच में सामने आया दतिया कनेक्शन जानकारी के अनुसार, अशोकनगर में फर्जी मार्कशीटों की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि दस्तावेज दतिया जिले की बसई तहसील में संचालित एक निजी स्कूल के नाम से जारी किए गए थे। इसके बाद मामले की कड़ियां दतिया से जुड़ गईं। दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला को शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बसई स्थित स्कूल के माध्यम से फर्जी मार्कशीटें तैयार की गईं, जिन्हें बाद में अशोकनगर में जांच के दौरान जब्त किया गया। सरकारी टीचर पर लगे आरोप शिकायत में दावा किया गया है कि संबंधित निजी स्कूल का संचालन कथित तौर पर एक शासकीय शिक्षक द्वारा किया जा रहा है। आरोप है कि पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उन्हें जारी किया गया। मामले में नाम सामने आने के बाद अवधेश पटेरिया, जो वर्तमान में कमरारी इंटर कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं, को नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद होगा अगला फैसला जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला ने शिकायत मिलने और नोटिस जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षक का जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्य गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए केवल नोटिस जारी करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की विभागीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शिक्षा विभाग का कहना है कि मामले में कोई भी निर्णय जांच रिपोर्ट और संबंधित शिक्षक के जवाब के आधार पर लिया जाएगा। विभागीय स्तर पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
Source link
#फरज #मरकशट #कड #क #तर #दतय #स #जड #सरकर #सकल #क #टचर #पर #पस #लन #क #आरप #DEO #न #जर #कय #नटस #datia #News


