फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: फ़ाइनल से पहले मेसी और यमाल की तस्वीर फिर हुई वायरल

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: फ़ाइनल से पहले मेसी और यमाल की तस्वीर फिर हुई वायरल

सारांश

  • फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला रविवार को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा
  • फ़ाइनल मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना की टक्कर तय होने के साथ ही सोशल मीडिया पर लियोनेल मेसी और स्पेन के खिलाड़ी लमीन यामल की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है.
  • इस तस्वीर की चर्चा साल 2024 में यूरो कप के दौरान भी हुई थी. इस बारे में बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने 11 जुलाई 2024 को ये लेख छापा था.
मेसी और बेबी यमाल

इमेज स्रोत, JOAN MONFORT/AP

इमेज कैप्शन, मेसी और बेबी यमाल की साल 2007 की तस्वीर

साल था 2007 जब अर्जेंटीना के नौजवान स्टार फ़ुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक चैरिटी कैलेंडर फ़ोटोशूट के लिए बार्सिलोना क्लब के कैंप नोउ के ड्रेसिंग रूम में एक बच्चे के साथ फ़ोटो खिंचवाई थी.

मेसी उस समय 20 साल के थे और उनके रूप में फ़ुटबॉल की दुनिया को एक नया स्टार मिल गया था. ये वो समय था जब मेसी ‘ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम’ खिलाड़ी बनने के क्रम में थे.

लेकिन शायद उस समय फ़ोटोग्राफ़र को ये अंदाज़ा नहीं था कि मेसी की गोद में जो बच्चा था वो भी एक दिन फ़ुटबॉल की दुनिया में शोहरत हासिल करेगा.

उस तस्वीर में मेसी स्पेन के खिलाड़ी लमीन यामल को गोद में लिए दिख रहे हैं. आज लगभग 16 साल बाद यमाल यूरो चैंपियनशिप से उभरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिसकी चर्चा फ़ुटबॉल की दुनिया और फैंस सभी कर रहे हैं.

चैंपियनशिप के सेमीफ़ाइनल में फ्रांस के ख़िलाफ़ उनके गोल की चर्चा आने वाले दशकों तक होगी.

16 साल और 362 दिन की उम्र में यमाल, यूरो कप के इतिहास के सबसे कम उम्र के गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

मेसी ओर यमाल की ये तस्वीर यमाल के पिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की. उन्होंने लिखा- “दो महान लोगों की शुरूआत.”

ये तस्वीरें जोआन मॉनफोर्ट ने ली है जो एसोसिएटेड प्रेस के लिए एक फ्रीलांस फ़ोटोग्राफर के तौर पर काम करते हैं.

उन्होंने बताया कि यह फ़ोटोशूट तब किया गया जब बच्चों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ़ ने स्पेन के मातारो कस्बे में चैरिटी लॉटरी एक आयोजन किया था. लमीन का यहां परिवार रहता था.

मॉनफोर्ट के अनुसार, “यमाल का परिवार कैंप नोउ में आयोजित चैरिटी लॉटरी में हिस्सा ले रहा था जहां मैंने मेसी के साथ यमाल की ये तस्वीर ली थी.”

फ़ोटोग्राफर मॉनफोर्ट बताते हैं कि ये असाइनमेंट आसान नहीं था क्योंकि “मेसी शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं.”

“वो लॉकर रूम से बाहर आ रहे थे और ग़लती से वो दूसरे लॉकर रूम में चले गए जहां पानी से भरा एक प्लास्टिक का टब था. उसमें एक बच्चा था. मेसी को ये भी नहीं पता था कि बच्चे को कैसे पकड़ना है.”

यमाल

इमेज स्रोत, EPA

इस मौके़ की कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिनमें मेसी के साथ यमाल की मां भी नज़र आ रही हैं.

मेसी की तरह यमाल ने भी बार्सिलोना क्लब के लिए फ़ुटबॉल खेला, जहां वो क्लब के सबसे कम उम्र के गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी बने. वो स्पैनिश लीग में भी गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.

मॉनफोर्ट ने कहा कि जब पिछले हफ्ते ये फ़ोटो वायरल होने लगी तभी उन्हें पता चला कि वो बच्चा यमाल थे.

उन्होंने कहा, “ऐसी किसी चीज़ से जुड़ना बहुत रोमांचक है जिसने इतनी सनसनी मचाई है. सच कहूं तो यह बहुत सुखद अहसास है.”

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

Source link
#फफ #वरलड #कप #फइनल #स #पहल #मस #और #यमल #क #तसवर #फर #हई #वयरल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *