विवेक अग्नोहोत्री उन सेलेब में से हैं जो किसी भी मुद्दे पर बात करने से पीछे नहीं हटते हैं। अब उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि यहां पेड पीआर होता है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर अवॉर्ड्स में से एक है। हाल ही में अवॉर्ड सेरेमनी हुई जहां कई सेलेब्स को अवॉर्ड मिले। अब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इन अवॉर्ड सेरेमनी पर तंज कसा है और सोशल मीडिया पर इसकी काफी निंदा की है। इसके अलावा उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कुछ सेलेब्स पर भी अपनी भड़ास निकाली है।
क्या बोले विवेक
विवेक ने ट्वीट किया, ‘मुझे जो चीज परेशान करती है वो ये कि पूरा बॉलिवुड जिसमें कुछ शानदार सिनेमा पर्सनैलिटी भी शामिल हैं उन्हें अजीब नहीं लगता पूरा बिका हुआ फिल्मफेयर अवॉर्ड में पार्टिसिपेट करना। से कोई आर्टिस्ट अवॉर्ड शो में डांस करके अपने आर्ट की इज्जत नहीं कर सकता। उसके ऊपर उन्हें शर्म भी नहीं आती उन अवॉर्ड्स को शोऑफ करके हैं पेड पीआर के साथ। यह तो वही बात हो गई कि एक डेंटिस्ट अपने गंदे दांतों का शो ऑफ़ कर रहा है अपने क्लिनिक के प्रमोशन के लिए।’
यूजर्स के रिएक्शन
विवेक के इस पोस्ट पर कई रिएक्शन आए हैं, किसी ने विवेक की बात को सही बताया तो किसी ने कहा कि इस बार फिल्मफेयर पहले से फेयर था। चलिए बताते हैं क्या हैं यूजर्स के कमेंट्स। एक ने लिखा,आपने सही कहा है। हमेशा ही अवॉर्ड्स शो में ऐसा होता है। किसी ने लिखा कि यहां बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड उन्हें दिया जाता है जो कॉपी होती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड फेयर था क्योंकि 12वीं फेल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है और बेस्ट डायरेक्टर का भी। आमतौर पर जब खान,जोहर और यश राज की फिल्में रिलीज होती हैं तो ऐसा होता नहीं कि किसी दूसरी फिल्म को अवॉर्ड मिले। इस बार ऐसा नहीं था कि हमें सबको खुश रखना था।
बता दें कि विवेक को कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल के द्वारा डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर विवेक ने कहा था, 13 साल की मेहनत और स्ट्रगल के बाद अगर कोई आपको सम्मान करता है तो ये बड़ी बात होती है। मेले लिए यह बड़ा सम्मान है। मैं उन फिल्ममेकर्स में से हूं जिसने बहुत पढ़ाई की है। इसके अलावा इस सम्मान को पाने के बाद मैं आगे और अच्छे प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाला हूं।
विवेक की फिल्मों की बात करें तो लास्ट उनकी फिल्म द वैक्सीन वॉर रिलीज हुई थी पिछले साल जो कोविड के दौरान बनाई गई वैक्सीन पर आधारित थी। अब वह द दिल्ली फाइल्स लेकर आने वाले हैं।
Source link
#फलमफयर #अवरडस #पर #ववक #अगनहतर #क #तज #डस #करन #वल #सलबस #क #कह #शरम #आन #चहए #Celebs #Hindi #News




