फोन पर जोर से बात करने पर ठेकेदार को छुरे से गोदा, बीच-बचाव में बेटी भी घायल, पुलिस ने सिर मुंडाकर निकाला जुलूस

फोन पर जोर से बात करने पर ठेकेदार को छुरे से गोदा, बीच-बचाव में बेटी भी घायल, पुलिस ने सिर मुंडाकर निकाला जुलूस

मोबाइल पर बात करने को लेकर बदमाश ने ठेकेदार पर प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को पकड़ा और सिर मुंडा कर घुमाया।

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 06:56:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 06:56:44 PM (IST)

फोन पर जोर से बात करने पर ठेकेदार को छुरे से गोदा, बीच-बचाव में बेटी भी घायल, पुलिस ने सिर मुंडाकर निकाला जुलूस
ठेकेदार पर छुरा से हमला, पुलिस ने सिर मुंडाकर घुमाया। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. तंजीम नगर में मटन कटर से ठेकेदार पर प्राणघातक हमला
  2. खूंखार आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने सिखाया सबक
  3. पुलिस ने आरोपी का सिर मुंडाकर निकाला इलाके में जुलूस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मोबाइल पर बात करने को लेकर बदमाश ने ठेकेदार पर प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को पकड़ा और सिर मुंडा कर घुमाया। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस कायम किया है। घटना खजराना थाना अंतर्गत तंजीम नगर की है। ठेकेदार शाहनवाज खान उर्फ शानू पर आरोपित आरिफ बरकाती ने हमला किया है।

सिर मुंडाकर जुलूस निकाला

पुलिस के अनुसार शानू, आसिम के साथ गोश्त मार्केट वाली गली में खड़ा था। शानू अपने परिचित से मोबाइल पर बात कर रहा था। आरिफ ने इसका विरोध किया और कहा कि यहां जोर से बात न करें। दोनों में इस बात पर बहस हो गई और आरिफ ने गालियां दीं। वह मटन काटने का छुरा लेकर आया और शानू पर टूट पड़ा। उसने उसके पेट, पैर और चेहरे पर कई वार कर दिए।

मौके पर भीड़ जमा हो गई। हमला करते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। आरिफ की बेटी अनम आगे आई और चाकू मारने से रोका। इसमें अनम भी घायल हो गई। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उसका क्षेत्र में सिर मुंडाकर जुलूस निकाला गया।

यह भी पढ़ें- घोड़ी ने नाचने से किया इनकार, तो मालिक ने बेजुबान पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल के बाद केस दर्ज

ड्राइवर की हत्या में फरार चार आरोपित गिरफ्तार

वहीं एरोड्रम पुलिस ने ड्राइवर रोहित बरबले की हत्या में फरार चार आरोपितों को पकड़ लिया है। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था। पुलिस कई शहरों में छापे मार चुकी थी। पुलिस के अनुसार रोहित को रुपयों के विवाद में पीट-पीट कर मारा था। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपित अखिलेश, ऋषि, चोटी और अभिषेक को पकड़ लिया। पुलिस इसके पूर्व चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Source link
#फन #पर #जर #स #बत #करन #पर #ठकदर #क #छर #स #गद #बचबचव #म #बट #भ #घयल #पलस #न #सर #मडकर #नकल #जलस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *