फ्लॉप करियर, प्रोटेस्ट और अब 'देश छोड़ो' का नोटिस, इमरान खान को पायल रोहतगी ने सरेआम कहा 'बेरोजगार'

फ्लॉप करियर, प्रोटेस्ट और अब 'देश छोड़ो' का नोटिस, इमरान खान को पायल रोहतगी ने सरेआम कहा 'बेरोजगार'


Payal Rohtagi on Imran Khan: बड़े पर्दे पर इमरान खान का करियर भले ही सुपर फ्लॉप रहा हो, लेकिन उनकी असल जिंदगी में इन दिनों फुल-ऑन ब्लॉकबस्टर ड्रामा चल रहा है. सड़क पर उतरकर एक प्रोटेस्ट में शामिल होना इस 'विदेशी बाबू' को ऐसा भारी पड़ा कि मुंबई पुलिस ने सीधे 'भारत छोड़ो' (देश छोड़ने) का अल्टीमेटम थमा दिया. लेकिन इस कहानी में असली तड़का तो तब लगा, जब खुद सालों से बड़े पर्दे से गायब और फ्लॉप चल रहीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इमरान की अक्ल पर सवाल उठा दिए. इस विवाद में कूदते हुए पायल ने इमरान को सीधा 'बेरोजगार' और 'बेवकूफ' कह डाला है.

इमरान खान पर क्यों भड़कीं पायल रोहतगी?

पायल रोहतगी ने आईएएनएस से बातचीत में इमरान खान के प्रदर्शन में शामिल होने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इमरान को इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से पहले अपने नागरिकता संबंधी स्टेटस और नियमों की जानकारी होनी चाहिए.

पायल के मुताबिक, इमरान भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है. ऐसे में उन्हें भारत में रहते हुए अपनी स्थिति और लागू नियमों को समझना चाहिए. एक्ट्रेस ने इस मामले में सवाल उठाते हुए इमरान के फैसले को गलत बताया.

'बेरोजगार एक्टर्स पब्लिसिटी के लिए जाते हैं'

पायल रोहतगी ने अपने बयान में उन कलाकारों पर भी निशाना साधा, जो विरोध प्रदर्शनों में शामिल होते हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ ऐसे अभिनेता, जिनके पास काम नहीं होता, वे मीडिया का ध्यान खींचने और पब्लिसिटी पाने के लिए प्रदर्शनों में पहुंचते हैं.

पायल ने कहा कि विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए मीडिया मौजूद रहता है और ऐसे में कुछ कलाकारों को सुर्खियों में आने का मौका मिल जाता है. उनके इसी बयान के बाद इमरान खान को लेकर विवाद और बढ़ गया है.

हालांकि, पायल का यह बयान उनका निजी नजरिया है. इससे यह साबित नहीं होता कि इमरान खान प्रदर्शन में सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: '28 अक्टूबर तक भारत छोड़ो…' आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस का अल्टीमेटम

क्या है पूरा मामला?

इमरान खान का कहना है कि वह मुंबई में एक निवासी के तौर पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे और उनका उद्देश्य लोगों की आवाज तथा आवाजाही पर लगाई जा रही पाबंदियों को लेकर सवाल उठाना था. वहीं, उनके विरोधियों ने उनकी नागरिकता और प्रदर्शन में भागीदारी पर आपत्ति जताई है.

फ्लॉप करियर, प्रोटेस्ट और अब 'देश छोड़ो' का नोटिस, इमरान खान को पायल रोहतगी ने सरेआम कहा 'बेरोजगार'
इमरान खान – फोटो इंस्टाग्राम

फिलहाल इस मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार है. दूसरी ओर, पायल रोहतगी के बयान ने भी सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. अब देखना होगा कि इमरान खान इस पूरे विवाद पर आगे क्या प्रतिक्रिया देते हैं और अदालत में इस मामले का क्या नतीजा निकलता है.

ये भी पढ़ें: 'भारत छोड़ो' के अल्टीमेटम के बीच इमरान खान की तस्वीर वायरल, पार्टनर लेखा और बहन को गले लगाते दिखे

The post फ्लॉप करियर, प्रोटेस्ट और अब 'देश छोड़ो' का नोटिस, इमरान खान को पायल रोहतगी ने सरेआम कहा 'बेरोजगार' appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *