बंगाल:कोलकाता के डलहौजी इलाके की टर्नर मॉरिसन बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल पर उठी लपटें; दमकल मौके पर – Bengal: Fire Breaks Out On Third Floor Of Turner Morrison Building In Kolkata Dalhousie Area Hindi Update
“_id”:”6ae81f107521a65a5b053421″,”slug”:”bengal-fire-breaks-out-on-third-floor-of-turner-morrison-building-in-kolkata-dalhousie-area-hindi-update-2026-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बंगाल: कोलकाता के डलहौजी इलाके की टर्नर मॉरिसन बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल पर उठी लपटें; दमकल मौके पर”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के डलहौजी इलाके में स्थित टर्नर मॉरिसन बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Fire tenders reach the spot after a fire breaks out on the third floor of the Turner Morrison building in the Dalhousie area. https://t.co/tCSDiepMjs
कोलकाता में राइटर्स बिल्डिंग के पीछे बहुमंजिला इमारत में लगी आग
इससे पहले रविवार को कोलकाता में ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के पीछे स्थित एक बहुमंजिला इमारत में देर रात आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक आग बुझाने का काम जारी था। यह इमारत लायंस रेंज इलाके में स्थित है। स्थानीय लोगों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से आग की लपटें और काला धुआं निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, यह इमारत राइटर्स बिल्डिंग के पास है। राइटर्स बिल्डिंग पश्चिम बंगाल सरकार का पुराना सचिवालय है। यहां अब भी सरकार के कुछ विभाग काम करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन इसे पूरी तरह बुझाने में कुछ और समय लगेगा। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के कर्मचारी मामले की जांच कर रहे हैं।