बंगाल:पश्चिम बर्धमान में भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस-ट्रक की टक्कर; कई यात्रियों की हालत गंभीर – West Bengal Panagarh Road West Burdwan Accident Tourist Bus Coal Truck Collision

बंगाल:पश्चिम बर्धमान में भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस-ट्रक की टक्कर; कई यात्रियों की हालत गंभीर – West Bengal Panagarh Road West Burdwan Accident Tourist Bus Coal Truck Collision

बंगाल:पश्चिम बर्धमान में भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस-ट्रक की टक्कर; कई यात्रियों की हालत गंभीर – West Bengal Panagarh Road West Burdwan Accident Tourist Bus Coal Truck Collision

एक्सीडेंट (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम दस लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा लक्ष्मी पूजा की सुबह नेशनल हाईवे-19 पर हुआ। जमुई (बिहार) से कोलकाता जा रही एक टूरिस्ट बस, पश्चिम बर्धमान के पानागढ़ बाईपास पर कोयले से लदे एक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


ये भी पढ़ें: ‘हमें सिर्फ वित्त विभाग चाहिए’: एनसीपी ने सीएम फडणवीस से की बड़ी मांग, क्या मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

चश्मदीदों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के अनुसार, टूरिस्ट बस कोयले से लदे वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस टक्कर से बस को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद यात्रियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल यात्रियों को बचाने और अस्पताल पहुंचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य किया। घायलों को निकालकर दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

बस में सवार एक यात्री रवि शंकर साव ने पत्रकारों को बताया, ‘करीब 10 लोग घायल हुए हैं। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। हमने उन्हें बाहर निकाला। फिर पुलिस आई और घायलों को अस्पताल ले गई।’ हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। वहां ट्रैफिक जाम हो गया था, लेकिन पुलिस ने जल्द ही सड़क को खाली करा दिया। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: केरलम: पूर्व राज्यपाल ने की पीएससी चेयरमैन को हटाने की सिफारिश, राष्ट्रपति को लिखे पत्र क्या आरोप लगाया?

नेशनल हाईवे पर सुरक्षित यातायात को लेकर उठे सवाल

लक्ष्मी पूजा के दिन हुए इस सड़क हादसे ने नेशनल हाईवे पर सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास पर निगरानी न होने के कारण लोग वहां लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि वे हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। वे हर पहलू पर गौर कर रहे हैं, जैसे बस की रफ्तार, क्या ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था, या फिर यह हादसा किसी और वजह से हुआ।

Source link
#बगलपशचम #बरधमन #म #भषण #सडक #हदस #नशनल #हईव #पर #टरसट #बसटरक #क #टककर #कई #यतरय #क #हलत #गभर #West #Bengal #Panagarh #Road #West #Burdwan #Accident #Tourist #Bus #Coal #Truck #Collision

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *