बंगाल CM बोले-लव और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे:अगले 6 महीने में उत्तराखंड-गुजरात की तरह UCC लागू होगा

बंगाल CM बोले-लव और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे:अगले 6 महीने में उत्तराखंड-गुजरात की तरह UCC लागू होगा

बंगाल CM बोले-लव और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे:अगले 6 महीने में उत्तराखंड-गुजरात की तरह UCC लागू होगा


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि 6 महीने में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाए जाएंगे। साथ ही राज्य में उत्तराखंड और गुजरात की तरह समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशती पर हुए कार्यक्रम में अधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि BJP सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी, लेकिन भारतीय संस्कृति, परंपरा और पूजा स्थलों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगी। अधिकारी ने कहा कि सरकार किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने UCC का मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति बनाई है। संविधान के अनुसार काम करेंगे, संस्कृति पर हमला नहीं सहेंगे अधिकारी ने कहा, “आप निश्चिंत रहें कि सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। लेकिन भारतीय संस्कृति, सनातनी परंपराओं, मंदिरों और मठों पर कोई हमला नहीं होने देगी।” उन्होंने कहा कि सरकार उस विरासत पर भी हमला नहीं होने देगी, जिसे स्वामी विवेकानंद और महाप्रभु श्री चैतन्य जैसे आध्यात्मिक महापुरुषों ने आगे बढ़ाया है। UCC पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल इसे लागू करने में उत्तराखंड और गुजरात का अनुसरण करेगा। उन्होंने सभा में कहा, “हमें 6 महीने दीजिए, हम लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून भी लाएंगे।” UCC में शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने के नियम शामिल होंगे सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, पश्चिम बंगाल UCC बिल का मकसद सभी समुदायों के लिए नागरिक कानूनों को एक जैसा करना है। इसमें शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने से जुड़े मामले शामिल होंगे। 2026 के विधानसभा चुनाव में BJP ने UCC को अपने प्रमुख चुनावी वादों में शामिल किया था। धार्मिक पर्यटन सर्किट के लिए 1,000 करोड़ रुपए प्रस्तावित धार्मिक पर्यटन सर्किट पर अधिकारी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए 1,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने सभा में कहा, “हमें आपके सुझाव और सहयोग की जरूरत है।” TMC सरकार पर हिंदू भावनाएं आहत करने का आरोप पिछली TMC सरकार पर हमला करते हुए अधिकारी ने कहा कि उसके पतन के कई कारण थे। उन्होंने कहा कि हिंदू भावनाओं, संगठनों, देवी-देवताओं और परंपराओं को बार-बार ठेस पहुंचाना सबसे बड़ा कारण था। उन्होंने कहा, “लोगों ने लंबे समय तक यह सब सहन किया और फिर पार्टी को विदा कर दिया।” राम जन्मभूमि आंदोलन और हिंदुओं पर कथित अत्याचार का जिक्र अधिकारी ने अपने छात्र जीवन में राम जन्मभूमि आंदोलन में स्वयंसेवक के रूप में शामिल होने को याद किया। उन्होंने कहा कि 2021 से 2026 के बीच विपक्ष के नेता रहते हुए उन्होंने राज्य में हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 20 हजार लोग करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ अधिकारी ने आने वाले कई कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर में नेताजी इंडोर स्टेडियम में 20 हजार लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को 10 लाख लोग सामूहिक गीता पाठ करेंगे। अधिकारी ने बताया कि उनकी सरकार ने अगले साल होने वाले गंगासागर मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Source link
#बगल #बललव #और #लड #जहद #क #खलफ #कनन #लएगअगल #महन #म #उततरखडगजरत #क #तरह #UCC #लग #हग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *