बच्चे को स्ट्रेचर पर भटकाने के मामले पर एक्शन, एजेंसी पर ₹1 लाख का जुर्माना, 2 कर्मी बर्खास्त; डॉक्टर-नर्सों की सैलरी कटी

बच्चे को स्ट्रेचर पर भटकाने के मामले पर एक्शन, एजेंसी पर ₹1 लाख का जुर्माना, 2 कर्मी बर्खास्त; डॉक्टर-नर्सों की सैलरी कटी

बच्चे को भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर लेकर भटकने का माता-पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेडिकल कालेज प्रबंधन ने सात बिंदुओं पर कार्रवाई …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 10:59:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 10:59:58 PM (IST)

बच्चे को स्ट्रेचर पर भटकाने के मामले पर एक्शन, एजेंसी पर ₹1 लाख का जुर्माना, 2 कर्मी बर्खास्त; डॉक्टर-नर्सों की सैलरी कटी
वीडियो के बाद एजेंसी पर एक लाख का जुर्माना।

HighLights

  1. इंदौर MY अस्पताल में संवेदनहीनता पर बड़ा एक्शन
  2. भीषण गर्मी में बच्चे को स्ट्रेचर पर भटकाने का मामला
  3. सीनियर रेसिडेंट और नर्सिंग अफसरों पर विधिक गाज

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के बीच बच्चे को भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर लेकर भटकने का माता-पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेडिकल कालेज प्रबंधन ने सात बिंदुओं पर कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सफाई एवं सुरक्षा में लापरवाही पर एचएलएल हाइट्स प्रालि कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सुरक्षा एवं सहायता डेस्क कर्मचारियों पर एक्शन

सेवाओं में लापरवाही और मरीजों के साथ असंवेदनशील व्यवहार पाए जाने पर सुरक्षा सुपरवाइजर राजेश मिश्रा एवं हेल्प डेस्क कर्मचारी नरेंद्र महाजन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही ड्यूटी पर तैनात न्यूरोसर्जरी विभाग के सीनियर रेसिडेंट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के सात दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है और भविष्य के लिए चेतावनी पत्र जारी किया है।

नर्सिंग अधिकारियों और वार्ड सर्वेंट का वेतन काटा

नर्निंग अधिकारी प्रीति मेहता, गोविंद तमोली, फारुक अली द्वारा ड्यूटी के दौरान दायित्वों का निर्वहन न करने पर एक दिन का वेतन काटा गया है। वार्ड सर्वेंट विजय कांबले द्वारा मरीज की सहायता नहीं करने पर दो दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। एमवाय अस्पताल अधीक्षक और न्यूरोसर्जरी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. परेश सोधिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके अलावा बीवीजी कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने की भी अनुशंसा की है।

यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला भोपाल निगम का डंडा, कलियासोत डेम के कैचमेंट एरिया से हटाईं 15 डेयरियां, टीटी नगर में 89 आवास खाली

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है बच्चा

स्ट्रेचर पर जिस बच्चे को माता-पिता लेकर जा रहे थे, उसका नाम आदर्श है। उसे हाइपोहाइड्रोटिक एक्टोडर्मल डिस्प्लेसिया नामक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी में शरीर की पसीना बनाने वाली ग्रंथियां सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पातीं। इसके कारण मरीज को बहुत कम या बिल्कुल पसीना नहीं आता है। बच्चे के पिता हम्माली करते हैं और मां घरों में जाकर साफ-सफाई करती है। बच्चा 20 मई से एमवाय अस्पताल में भर्ती है।

www.naidunia.com
#बचच #क #सटरचर #पर #भटकन #क #ममल #पर #एकशन #एजस #पर #लख #क #जरमन #करम #बरखसत #डकटरनरस #क #सलर #कट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *