![]()
विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़वानी जिले में भारतीय जनता पार्टी ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत की। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने शुक्रवार को जुलवानिया मंडल के ग्राम जुलवानिया और छोटी खरगौन के मुक्तिधाम में 11-11 फलदार व छायादार पौधे लगाएं। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लगा रहे पौधे जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह और सचिन चौहान ने बताया कि यह अभियान प्रदेश संगठन के निर्देश पर 5 जून से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन जिले के लगभग सभी मंडलों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक जगहों, स्कूलों और कॉलेजों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनभागीदारी से आंदोलन बनाने का लक्ष्य जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य पौधरोपण को जनभागीदारी के जरिए एक जन आंदोलन बनाना है। इसके तहत आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज, आंगनवाड़ी केंद्रों, उद्योगों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। जिला अध्यक्ष अजय यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुहिम की सराहना करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। पौधरोपण के बाद हुई जुलवानिया मंडल की बैठक इस कार्यक्रम के समापन के बाद जुलवानिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें मंडल अध्यक्ष गोलू यादव जिला अध्यक्ष अजय यादव उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और उन्हें सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
www.bhaskar.com
#बडवन #म #एक #पड #म #क #नम #अभयन #शर #BJP #जल #अधयकष #न #जलवनयछट #खरगन #म #लगए #पध #सतबर #तक #चलग #अभयन #Barwani #News


