बड़वानी में कुत्तों ने महिला को नोचकर मार डाला:  रोड पर लकड़ी बीनने गई थी, 6 डॉग्स के झुंड ने हमला किया – Barwani News

बड़वानी में कुत्तों ने महिला को नोचकर मार डाला: रोड पर लकड़ी बीनने गई थी, 6 डॉग्स के झुंड ने हमला किया – Barwani News

बड़वानी में कुत्तों ने महिला को नोचकर मार डाला:  रोड पर लकड़ी बीनने गई थी, 6 डॉग्स के झुंड ने हमला किया – Barwani News


बड़वानी शहर में कुत्तों के हमले में एक महिला की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार शाम राजघाट रोड पर स्थित ईंट भट्टों के पास हुई। करीब 5-6 कुत्तों के झुंड ने 35 साल की महिला को नोच डाला। मृतक महिला की पहचान पाटी नाका टीन शेड की रहने वाली लीला बाई (पति दिलीप बकावले) के रूप में हुई है। लीला बाई रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राजघाट रोड पर ईंट भट्टों के आसपास सूखी लकड़ियां इकट्ठा करने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे कुत्तों के झुंड ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। कुत्तों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनके हाथ, पैर, पेट और गले को बुरी तरह नोच डाला। चश्मदीद ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया पास ही ईंट भट्टे पर काम करने वाले गोलू गोले ने बताया कि उन्होंने अचानक कुत्तों के भौंकने और महिला के चीखने की आवाज सुनी। जब वे भागकर मौके पर पहुंचे, तो देखा कि कुत्ते महिला को बेरहमी से नोच रहे थे। गोलू ने तुरंत पत्थर मारकर कुत्तों को वहां से खदेड़ा, लेकिन तब तक लीला बाई के शरीर पर इतने गहरे जख्म हो चुके थे कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों में गुस्सा गोलू ने तुरंत इस बात की जानकारी कोतवाली पुलिस और महिला के परिवार को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। शहर में कुत्तों का आतंक इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा नगरपालिका के खिलाफ फूट पड़ा है। लोगों ने कहा कि राजघाट रोड, बस स्टैंड और जिला अस्पताल परिसर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में हर समय आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। इस खतरे को लेकर कई बार नगरपालिका से शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय लोगों ने अब प्रशासन और नगरपालिका से पुरजोर मांग की है कि शहर में तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाए, ताकि किसी और मासूम या बेगुनाह को अपनी जान न गंवानी पड़े।
www.bhaskar.com
#बडवन #म #कतत #न #महल #क #नचकर #मर #डल #रड #पर #लकड #बनन #गई #थ #डगस #क #झड #न #हमल #कय #Barwani #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *