बड़वानी में केले से भरा आईसर ट्रक पलटा:  उमेद्दा घाट पर लोगों ने लूटे केले, पुलिस ने हटाई भीड़; चालक-क्लीनर सुरक्षित – Barwani News

बड़वानी में केले से भरा आईसर ट्रक पलटा: उमेद्दा घाट पर लोगों ने लूटे केले, पुलिस ने हटाई भीड़; चालक-क्लीनर सुरक्षित – Barwani News

बड़वानी में केले से भरा आईसर ट्रक पलटा:  उमेद्दा घाट पर लोगों ने लूटे केले, पुलिस ने हटाई भीड़; चालक-क्लीनर सुरक्षित – Barwani News


बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र के उमेद्दा घाट पर सोमवार देर रात केले से भरा आईसर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर सुरक्षित बच गए। मंगलवार सुबह दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और ट्रक से केले ले जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। शाहदा से उत्तर प्रदेश जा रहा था ट्रक जानकारी के अनुसार, आईसर वाहन (क्रमांक UP 81 TG 8307) महाराष्ट्र के शाहदा से कच्चे केले लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। देर रात उमेद्दा घाट पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन के केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। ट्रक से केले ले जाने वालों की लगी भीड़ मंगलवार सुबह राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दुर्घटनास्थल पर जमा हो गई। कई लोग ट्रक में भरे केले ठेलों और अन्य साधनों से ले जाने लगे। पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग केले से भरे ठेले छोड़कर मौके से चले गए। पुलिस ने हटाई भीड़ डायल-112 के पायलट कुंदन अलावा और आरक्षक रामकिशोर यादव ने लोगों को समझाइश देकर भीड़ हटाई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सामान नहीं ले जाने और कानून का पालन करने की अपील की। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Source link
#बडवन #म #कल #स #भर #आईसर #टरक #पलट #उमदद #घट #पर #लग #न #लट #कल #पलस #न #हटई #भड #चलककलनर #सरकषत #Barwani #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *