![]()
बड़वानी के ठीकरी थाना क्षेत्र में देर रात वाइन से भरा कंटेनर पलट गया। हादसा खुरमपुरा और ठीकरी के बीच शेरे पंजाब ढाबे के सामने हुआ। कंटेनर पलटने से वाइन की बोतलें हाईवे और आसपास के रास्ते पर बिखर गईं जिससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई। हादसे में चालक कंटेनर में फंस गया था जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया। ढाबे के लोगों ने चालक को बाहर निकाला हादसे के बाद ढाबे पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंटेनर में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद हाईवे एंबुलेंस की मदद से चालक को ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चालक की हालत के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। नासिक से गुरुग्राम जा रहा था कंटेनर चालक से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कंटेनर महाराष्ट्र के नासिक से हरियाणा के गुरुग्राम जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर बिखरी बोतलों पर ‘सुला वाइनयार्ड्स शिराज कैबरनेट 2025 प्रीमियम कलेक्शन’ लिखा था। बोतलों पर ‘ओनली फॉर सेल इन हरियाणा’ का टैग भी लगा था। पुलिस मौके पर पहुंची, आबकारी विभाग का इंतजार हादसे के कई घंटे बाद तक आबकारी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शराब की वैधता और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की स्थिति की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ठीकरी थाना प्रभारी विकास बेनल ने बताया की हाइवे पर एक कंटेनर पलटने की सूचना मिली थी। इसमें शराब (वाइन) भरी हुई है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है। आबकारी विभाग को सूचना दे दी गई है। उनकी टीम के आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#बडवन #म #वइन #स #भर #कटनर #पलट #नसक #स #गरगरम #ज #रह #थ #घट #बद #भ #आबकर #टम #क #अधकर #नह #पहच #Barwani #News


