![]()
बड़वानी की सिलावद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भिंड के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 अवैध हथियार जब्त किए हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों और हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। खुलासा बुधवार शाम को किया गया। सिलावद थाना प्रभारी उनि रामकृष्ण लौवंशी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक से इंदौर से पलसूद क्षेत्र में अवैध हथियार खरीदने आए हैं। सिलावद होते हुए वापस जाने वाले थे। थाना स्तर पर टीम गठित कर पलसूद-सिलावद मार्ग पर चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान ग्राम हिरकराय के पास बाइक को रोका गया। तलाशी में आरोपियों के बैग से 6 देशी 32 बोर पिस्टल और 6 देशी 12 बोर कट्टे बरामद हुए। लाइसेंस मांगने पर आरोपी जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने विपेंद्रसिंह (24) पिता वीरसिंह सिकरवार (निवासी ग्राम खिरोली, थाना अमायन, जिला भिंड) और अंकुशसिंह (23) पिता उदयसिंह चौहान (निवासी ग्राम रहावली, थाना लहार, जिला भिंड) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी लौवंशी ने बताया कि भिंड के रहने वाले बबलू ठाकुर और अन्य सिकलीगर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इनके पास से से 6 देशी 32 बोर पिस्टल, 6 देशी 12 बोर कट्टे, बाइक और मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हथियार पलसूद निवासी कृष्णा नामक सिकलीगर से खरीदे थे। भिंड निवासी बबलू ठाकुर को देने जा रहे थे। आरोपी अंकुश के खिलाफ खाना कंपू ग्वालियर में आर्म्स एक्ट, भिंड में भी केस दर्ज हैं। आरोपी विपेंद्रसिंह सिकरवार पर भी केस दर्ज हैं।
Source link
#बड़वन #स #भड #क #द #हथयर #तसकर #गरफतर #पसटल #कटट #समत #हथयर #जबत #सकलगर #क #खलफ #भ #कस #दरज #Barwani #News


