![]()
छतरपुर जिले के ईशानगर क्षेत्र के ग्राम बौड़ा में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। खेत में बरगद के पेड़ के नीचे खड़ी 10 बकरियों की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बौड़ा निवासी 60 वर्षीय सुंदर अहिरवार शुक्रवार शाम अपने खेत में बकरियां चरा रहे थे। दिदोल तिगेते के पास अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बकरियां बारिश से बचने के लिए पास खड़े बरगद के पेड़ के नीचे जमा हो गईं। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे सभी 10 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार मुख्य रूप से बकरी पालन पर ही निर्भर था। 10 बकरियों की एक साथ मौत से उनकी वर्षों की मेहनत बर्बाद हो गई है, जिससे परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित सुंदर अहिरवार ने शासन-प्रशासन से घटना का सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर मुआवजा मिल जाता है, तो वे दोबारा बकरी पालन शुरू कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि इस कठिन समय में परिवार को सहारा मिल सके।
Source link
#बरगद #क #नच #खड #बकरय #पर #गर #आकशय #बजल #उजड #आजवक #पडत #परवर #न #मआवज #क #मग #क #Chhatarpur #News

