बसपा की कहानी-1:एक निलंबन ने कांशीराम को कैसे वंचितों की लड़ाई का चेहरा बनाया? ऐसे अस्तित्व में आई पार्टी – Bsp Foundation Story Kanshiram History Bamcef Ds4 History Sc St Backward Class Voice Punjab Up Maharashtra New
“_id”:”6aa8ce5bb4fc959221075fff”,”slug”:”bsp-foundation-story-kanshiram-history-bamcef-ds4-history-sc-st-backward-class-voice-punjab-up-maharashtra-new-2026-09-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बसपा की कहानी-1: एक निलंबन ने कांशीराम को कैसे वंचितों की लड़ाई का चेहरा बनाया? ऐसे अस्तित्व में आई पार्टी”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
बसपा की स्थापना की कहानी। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में उथल-पुथल का दौर जारी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पहले भतीजे आकाश आनंद को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके भतीजे नहीं, बल्कि उनकी भतीजी दीपिका आनंद बसपा के मिशन को आगे बढ़ाएंगी। मायावती के इस बयान के बाद एक बार फिर बसपा के भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
ऐसे में आइये जानते हैं आखिर बसपा का गठन कैसे हुआ? पहले पार्टी में उत्तराधिकारी कैसे तय हुआ? पार्टी बनने के बाद बसपा कैसे शीर्ष पर पहुंची? कब पार्टी संकट में फंसी? चुनाव दर चुनाव इसका प्रदर्शन कैसा रहा? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको बताएंगे हमारी खास सीरीज ‘सियासी दलों का सफरनामा’ में। इसकी पहली कड़ी में जानें बहुजन समाज पार्टी के एक विचार से लेकर अस्तित्व तक में आने की कहानी…