बसवेश्वर के अपमान का आरोप:हिरासत में लेखक रवि हंज, दुबई जाते समय कोच्चि एयरपोर्ट पर पकड़े गए; विवाद क्यों? – Ravi Hanj Detained Over Basaveshwara Insult Controversy

बसवेश्वर के अपमान का आरोप:हिरासत में लेखक रवि हंज, दुबई जाते समय कोच्चि एयरपोर्ट पर पकड़े गए; विवाद क्यों? – Ravi Hanj Detained Over Basaveshwara Insult Controversy

Ravi Hanj detained over Basaveshwara insult controversy

हिरासत में लेखक
– फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में रहने वाले लेखक रवि हंज को कर्नाटक के 12वीं सदी के समाज सुधारक और कवि बसवेश्वर के कथित अपमान के मामले में हिरासत में लिया गया है। उन्हें शनिवार को कोच्चि एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। इसके बाद कर्नाटक पुलिस उन्हें बंगलूरू लेकर आई। पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सोमवार को जांच में शामिल होने को कहा है। उनकी किताब ‘बसव मंटपा’ को लेकर बंगलूरू और बेलगावी में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।


कोच्चि एयरपोर्ट पर कैसे पकड़े गए?

पुलिस के मुताबिक, रवि हंज दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाले थे। इसी दौरान उन्हें कोच्चि एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। बेलगावी पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। बंगलूरू और बेलगावी पुलिस ने भी उनके खिलाफ ऐसे नोटिस जारी किए थे। कोच्चि में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कर्नाटक पुलिस को सौंप दिया गया।

किताब में क्या आपत्तिजनक बताया गया है?

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रवि हंज की किताब ‘बसव मंटपा’ के जरिए गुरु बसवन्ना के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि हंज ने शुरुआत में ऐसा दिखाने की कोशिश की कि वह भारत छोड़कर अमेरिका जा चुके हैं, लेकिन गृह विभाग की जांच में पता चला कि वह पड़ोसी राज्य में मौजूद थे। इसके बाद उन्हें खोजकर जांच में पेश होने का नोटिस दिया गया।

अमेरिकी नागरिक होने पर क्या कानून से छूट मिलेगी?

गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि रवि हंज अमेरिकी नागरिक हैं। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और पूछताछ की जरूरत के बारे में अमेरिकी दूतावास को औपचारिक रूप से सूचित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेशी नागरिकता किसी को भारतीय कानून से ऊपर नहीं रखती और न ही जांच या जवाबदेही से छूट देती है।


  • बसवन्ना की विरासत कर्नाटक के इतिहास, पहचान और सामाजिक चेतना का अभिन्न हिस्सा है।

  • किताब को लेकर बंगलूरू और बेलगावी में मामले दर्ज किए गए हैं।

  • लेखक को सोमवार को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है।

विवाद के बाद किताब जब्त करने का फैसला क्यों हुआ?

इस विवाद के बाद कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को ‘बसव मंटपा’ किताब को जब्त करने और रवि हंज व पत्रकार-प्रकाशक विश्वेश्वर भट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दी थी। विश्वेश्वर भट कन्नड़ अखबार के संपादक भी हैं। वीरशैव-लिंगायत समुदाय के बड़े वर्ग ने बसवेश्वर के कथित अपमान पर नाराजगी जताई थी। एक इंटरव्यू में कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। इंटरव्यू वायरल होने के बाद रवि हंज ने माफी भी मांगी थी। कैबिनेट ने सोशल मीडिया से उनके कथित अपमानजनक वीडियो हटाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने पर भी सहमति जताई थी।

 

Source link
#बसवशवर #क #अपमन #क #आरपहरसत #म #लखक #रव #हज #दबई #जत #समय #कचच #एयरपरट #पर #पकड #गए #ववद #कय #Ravi #Hanj #Detained #Basaveshwara #Insult #Controversy

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *