सिद्धिकगंज| बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार से परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क संकरी है और दिनभर जाम लगता है। शुक्रवार को बाजार के दौरान भारी भीड़ रही। बस स्टैंड के सामने मोटरसाइकिल से एक युवक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड और मुख्य मार्ग पर लंबे समय से अतिक्रमण है। ग्राम पंचायत और प्रशासन से कई बार शिकायत की गई। प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि बस स्टैंड के सामने से अतिक्रमण हटे। यातायात व्यवस्था सुचारु हो। भविष्य में बड़े हादसे से बचाव हो।
Source link
#बस #सटड #क #समन #अतकरमण #बइक #टकरन #स #यवक #घयल #Sehore #News
Posted inइंदौर समाचार


