![]()
उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र में जंगल में महुआ की गोही बीनने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। झाड़ियों से निकले बाघ के इस हमले में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार को घटना के बाद जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतका की पहचान झलवार गांव की रहने वाली फूल बाई (52 वर्ष) के रूप में हुई है। फूल बाई रोज की तरह जंगल में महुआ बीनने गई थीं, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। उनके परिवार में पति, दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। जून के महीने में बाघ के हमले से मौत का यह पहला मामला बताया जा रहा है। अस्पताल पहुंचाया शव, ग्रामीणों में दहशत घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में डरे और गुस्से में भरे ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर अमरपुर अस्पताल भिजवा दिया है, जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इलाके में गश्त बढ़ाई गई पनपथा कोर परिक्षेत्र के अफसर रमेश पाटले ने शुरुआती जांच के बाद साफ किया है कि महिला की मौत बाघ के हमले से हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से पूरे इलाके में वन विभाग की गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसा कोई हादसा न हो। फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।
www.bhaskar.com
#बधवगढ #म #बघ #क #हमल #महल #क #मत #जगल #म #महआ #बनन #गई #थ #कषतवकषत #शव #मल #Umaria #News


