बाइक की टंकी पर युवती को बैठा कर स्टंटबाजी:  विदिशा में युवक ने शहर में दौड़ाई बाइक, ट्रैफिक थाना टीआई बोले- कार्रवाई करेंगे – Vidisha News

बाइक की टंकी पर युवती को बैठा कर स्टंटबाजी: विदिशा में युवक ने शहर में दौड़ाई बाइक, ट्रैफिक थाना टीआई बोले- कार्रवाई करेंगे – Vidisha News

बाइक की टंकी पर युवती को बैठा कर स्टंटबाजी:  विदिशा में युवक ने शहर में दौड़ाई बाइक, ट्रैफिक थाना टीआई बोले- कार्रवाई करेंगे – Vidisha News


विदिशा शहर में यातायात थाने के पास व्यस्त सड़क पर चलती बाइक पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे विवेकानंद चौराहे से बस स्टैंड जाने वाले मार्ग की बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट के बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। वहीं युवती बाइक की टंकी पर एक तरफ पैर करके बैठी है और उसने युवक के गले में बाहें डाल रखी हैं। दोनों व्यस्त सड़क पर इस तरह बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी यातायात नियमों का उल्लंघन है और इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। लोगों ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बोले- नंबर से पहचान कर कार्रवाई करेंगे
यातायात थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया कि बाइक पर स्टंटबाजी का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर बाइक का नंबर तकनीकी माध्यम से ट्रेस किया जा रहा है। वाहन मालिक की पहचान होने के बाद युवक और युवती के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई शामिल होगी। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न करें। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।

Source link
#बइक #क #टक #पर #यवत #क #बठ #कर #सटटबज #वदश #म #यवक #न #शहर #म #दडई #बइक #टरफक #थन #टआई #बल #कररवई #करग #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *