बाइक पर आए बदमाशों ने बुजुर्ग से चेन लूटी:  कबूतरों के लिए सोयाबीन मांगने पहुंचे थे, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की – Indore News

बाइक पर आए बदमाशों ने बुजुर्ग से चेन लूटी: कबूतरों के लिए सोयाबीन मांगने पहुंचे थे, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की – Indore News

बाइक पर आए बदमाशों ने बुजुर्ग से चेन लूटी:  कबूतरों के लिए सोयाबीन मांगने पहुंचे थे, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की – Indore News


इंदौर के पिपलिया कुमार क्षेत्र में रविवार सुबह दो बदमाशों ने कबूतरों को दाना डालने के लिए सोयाबीन मांगने के बहाने बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ली। महिला ने सोयाबीन देने से इनकार किया तो दोनों बाहर जाने लगे, लेकिन अचानक एक बदमाश लौटकर आया और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इसके बाद दोनों मोटर साइकिल से फरार हो गए। लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाहर जाते-जाते लौटा बदमाश, झपट्टा मारकर तोड़ी चेन लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, पिपलिया कुमार निवासी 60 वर्षीय कौशल्या बाबूलाल चौधरी रविवार सुबह अपने गोदाम में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल से दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने कबूतरों को दाना डालने के लिए महिला से सोयाबीन मांगी। कौशल्या ने सोयाबीन देने से इनकार किया तो दोनों युवक बाहर जाने लगे। इसी बीच टोपी पहने एक बदमाश अचानक गोदाम में वापस आया और महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से भाग निकले। महिला ने घटना की जानकारी बेटे और पोते को दी। पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं। फुटेज में दोनों घर के बाहर रेकी करते नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद उनके मांगलिया की ओर भागने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। रोबोट चौराहे पर भी महिला से चेन लूट, अब तक आरोपी का सुराग नहीं खजराना क्षेत्र में रोबोट चौराहे के पास गुरुवार रात भी चेन लूट की वारदात हुई थी। एक्टिवा से पति के साथ घर जा रही रेणु नाम की महिला की चेन रेड सिग्नल पर टोपी पहने बदमाश ने लूट ली थी। इस मामले में पुलिस अब तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है। जोन-2 में हुई दोनों वारदातों में पुलिस एक ही गिरोह की संलिप्तता की आशंका जता रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Source link
#बइक #पर #आए #बदमश #न #बजरग #स #चन #लट #कबतर #क #लए #सयबन #मगन #पहच #थ #पलस #न #कस #दरज #कर #जच #शर #क #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *