मध्यप्रदेश में कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटक काफी कम जाते हैं। ऐसे भी स्थान है, जो विशेष हैं, लेकिन इन्हें कभी एक्सप्लोर नहीं किया गया है। ऐसे ही…और पढ़ें

HighLights
- पहल का संचालन मोटरसाइकिल राइडिंग संस्था महू राइडर्स क्लब एसोसिएशन के साथ मिलकर किया जाएगा
- इसके अंतर्गत बाइक राइडर्स और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर वहां की खासियत लोगों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा
- अभियान का उद्देश्य गांव, ऐतिहासिक स्थल, कला, संस्कृति, जंगल और प्राकृतिक जगहों को भी सामने लाना है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्यप्रदेश में कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटक काफी कम जाते हैं। साथ ही ऐसे भी स्थान है, तो अपने आप में विशेष हैं, लेकिन इन्हें कभी एक्सप्लोर नहीं किया गया है। मध्यप्रदेश में छुपे ऐस ही सुदंर नजारों और पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग नई पहल ‘सफरनामा- हिंदुस्तान का दिल देखो’ शुरू करने जा रहा है।
इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर, लोक संस्कृति और अनदेखे पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाना है। इस पहल का संचालक मोटरसाइकिल राइडिंग संस्था महू राइडर्स क्लब एसोसिएशन के साथ मिलकर किया जाएगा।
इस पहल के अंतर्गत बाइक राइडर्स और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर वहां की खासियत लोगों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। अभियान का उद्देश्य सिर्फ मशहूर पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे गांव, ऐतिहासिक स्थल, कला, संस्कृति, जंगल और प्राकृतिक जगहों को भी सामने लाना है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
दो श्रेणियों में चलेगा अभियान
महू राइडर्स क्लब एसोसिएशन के फाउंडर डॉ. सौरंभ मोहंती के अनुसार, अभियान में दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी ट्रैवल एक्सप्लोरर या ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर्स की होगी। वहीं, दूसरी श्रेणी बाइक राइडर्स की होगी। दोनों ही श्रेणियों में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो और रील्स सफरनामा के इंस्टाग्राम पेज पर भेज सकेंगे। कंटेट के प्रमाणिक होने पर उसे मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग तक भी पहुंचाया जाएगा। विभाग इसकी जानकारी वेरिफज्ञई कर अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करेगा। इससे नए कंटेंट क्रिएटर्स को भी बड़ा प्लेटफार्म रहेगा।
बाइक राइडर्स को मिलेंगे चैलेंज
बाइक राइडर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क दो हजार रुपये रखा गया है। उन्हें अलग-अलग पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों से जुड़े कई चैलेंज दिए जाएंगे। इनमें किसी ऐतिहासिक स्थल की जानकारी जुटाना, यूनेस्को से जुड़े स्थानों तक पहुंचना, पुरानी सभ्यताओं और स्थानीय संस्कृति को दिखाना जैसे कार्य शामिल होंगे। हर चैलेंज पूरा करने पर प्रतिभागियों को रिवार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा राइडर्स को विभाग की ओर से विशेष उपहार भी दिए जाएंगे। इस अभियान के लि रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं।
Source link
#बइक #रइडरस #और #कटट #करएटरस #दखएग #मधयपरदश #क #छप #खबसरत #परयटन #वभग #न #शर #कय #सफरनम #अभयन


