![]()
बालाघाट के गुरुद्वारे में मंगलवार को गुरु नानकदेव जी का 557वां प्रकाश पर्व मनाया गया। सुबह से देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम हुए। अखंड पाठ साहिब, विशेष कीर्तन दीवान और गुरबाणी कीर्तन के साथ गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। सुबह से अमृत वेला और कीर्तन के कार्यक्रम हुए प्रकाश पर्व पर सुबह अमृत वेला से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद विशेष कीर्तन दीवान और गुरबाणी कीर्तन हुआ। बच्चों ने भी शबद-कीर्तन में हिस्सा लिया। शाम को रहरास साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद साध संगत ने शबद-कीर्तन किया। बालाघाट और दिल्ली के रागी जत्थों ने किया कीर्तन बालाघाट के हजूरी रागी जत्थे के भाई मंदीप सिंह और दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के हजूरी रागी जत्थे के भाई मंजीत सिंह ने कीर्तन किया। इसके बाद आरती और फूलों की वर्षा के साथ दीवान का समापन हुआ। कार्यक्रम के बाद आतिशबाजी भी की गई। गुरु नानकदेव ने 20 रुपए से शुरू की थी लंगर सेवा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमिंदर सिंह अतालिया ने बताया कि इस साल 557वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। गुरु नानकदेव जी का जन्म 1469 में वर्तमान पाकिस्तान के तलवंडी शहर में हुआ था। अब इस स्थान को ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि गुरु नानकदेव जी ने 20 रुपए से लंगर सेवा शुरू की थी। इसका उद्देश्य सभी लोगों को एक पंगत में बैठाकर जात-पात, ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी का भेद मिटाना था। बाद में गुरु अंगददेव जी ने इस परंपरा को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया। सिख समाज आज भी इसे गुरु का आदेश मानकर जारी रखे हुए है। गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में कमेटी उपाध्यक्ष सीए बलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार अमरीक सिंह सोंधी, सचिव सरदार गुरदयाल सिंह भाटिया और कोषाध्यक्ष सरदार मनमीत सिंह पसरीचा सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
Source link
#बलघट #गरदवर #म #गर #ननकदव #क #परकश #परव #मनय #अखड #पठ #करतन #और #लगर #सव #हई #बचच #न #भ #शबदकरतन #म #लय #हसस #Balaghat #Madhya #Pradesh #News


