बालेंद्र शाह का दो दिवसीय भारत दौरा Live:दिल्ली पहुंचे बालेंद्र शाह, कल पीएम मोदी से करेंगे बातचीत – Nepal Pm Balendra Shah India Visit Live, Pm Modi, President Murmu, India-nepal Relations, News In Hindi Update

बालेंद्र शाह का दो दिवसीय भारत दौरा Live:दिल्ली पहुंचे बालेंद्र शाह, कल पीएम मोदी से करेंगे बातचीत – Nepal Pm Balendra Shah India Visit Live, Pm Modi, President Murmu, India-nepal Relations, News In Hindi Update

05:48 PM, 22-Nov-2026

पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह के बीच कल होगी बातचीत

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह सोमवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसमें ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर रहेगा। मार्च 2026 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद बालेंद्र शाह की यह पहली भारत यात्रा है। दोनों नेताओं की बैठक से भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
  • बातचीत के बाद दोनों प्रधानमंत्री नेपाल में कई परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े समझौतों और दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी होगा। दोनों देश रक्सौल-काठमांडू रेल संपर्क की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने की तैयारी है।
  • भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक और निवेश साझेदार है। नेपाल के कुल वस्तु निर्यात का करीब 80 प्रतिशत भारत पहुंचता है। हालांकि, मई में सीमा विवाद को लेकर बालेंद्र शाह की चीन और ब्रिटेन की भूमिका संबंधी टिप्पणी के बाद दोनों देशों के रिश्तों में असहजता आई थी। सोमवार की बैठक में सहयोग बढ़ाने के साथ संबंधों को मजबूत करने पर भी ध्यान रहेगा।

04:31 PM, 22-Nov-2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दिल्ली के होटल पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दिल्ली पहुंचने के बाद एक होटल पहुंचे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। मार्च 2026 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। शाह की इस यात्रा को भारत और नेपाल के संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

04:28 PM, 22-Nov-2026

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया स्वागत

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय राजकीय दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए शाह का मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। इस यात्रा के दौरान भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

03:40 PM, 22-Nov-2026

दिल्ली पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह

नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद से यह शाह की भारत की पहली यात्रा और पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है।

02:38 PM, 22-Nov-2026

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ मौजूद रहे। गृह मंत्री सुधन गुरुंग भी वहां पहुंचे। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जगदीश खरेल भी मौजूद थे। हवाई अड्डे पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे।

02:25 PM, 22-Nov-2026

दोनों पड़ोसी देशों के संबंध ऐतिहासिक: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अपने बयान में भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा था कि दोनों पड़ोसी देशों के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव के साथ मजबूत जनसंपर्क पर आधारित हैं। मंत्रालय के अनुसार, व्यापार और वाणिज्य, विकास साझेदारी, ऊर्जा एवं जल संसाधन तथा भौतिक और डिजिटल संपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग ने प्रगति की है।

02:24 PM, 22-Nov-2026

नेपाल के सरकारी प्रतिनिधिमंडल में 34 सदस्य

नेपाल के आधिकारिक सरकारी प्रतिनिधिमंडल में 34 सदस्य होंगे। नेपाल के भारत में राजदूत और कुछ अन्य सदस्य नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल से जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों देशों के बीच कारोबारी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 52 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी अपने खर्च पर इस यात्रा में शामिल होगा।

इस दौरान नेपाल-भारत व्यापार मंच का भी आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नेपाल में भारतीय निवेश को आकर्षित करना और दोनों देशों के कारोबारियों को साझेदारी तथा निवेश के नए अवसर तलाशने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

02:21 PM, 22-Nov-2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ कौन-कौन आएंगे?

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यनजनकर और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी होंगे।

नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में बताया था कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री 23 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। इसमें आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

बालेंद्र शाह का दो दिवसीय भारत दौरा Live:दिल्ली पहुंचे बालेंद्र शाह, कल पीएम मोदी से करेंगे बातचीत – Nepal Pm Balendra Shah India Visit Live, Pm Modi, President Murmu, India-nepal Relations, News In Hindi Update

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेपाली समकक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आधिकारिक दोपहर के भोज का आयोजन भी करेंगे। राय के मुताबिक, यात्रा के दौरान संपर्क और ऊर्जा सहयोग से जुड़ी पूरी हो चुकीं कई परियोजनाओं का उद्घाटन किए जाने की संभावना है। इसके अलावा नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी।

दोनों देशों के बीच बातचीत में व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, संपर्क नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास से जुड़े सहयोग के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी प्रस्तावित है।

02:19 PM, 22-Nov-2026

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे बालेन

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, सोमवार 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों भारत-नेपाल संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करने के साथ आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

02:18 PM, 22-Nov-2026

भारत-नेपाल संबंधों के संपूर्ण दायरे की होगी समीक्षा: विदेश मंत्रालय

नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय (एमईए)ने बताया था कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी।

Source link
#बलदर #शह #क #द #दवसय #भरत #दर #Liveदलल #पहच #बलदर #शह #कल #पएम #मद #स #करग #बतचत #Nepal #Balendra #Shah #India #Visit #Live #Modi #President #Murmu #Indianepal #Relations #News #Hindi #Update

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *