बिग बॉस 20 के लिए सलमान को मिलेंगे कितने करोड़? जान लीजिए पिछले सीजन्स की भी फीस, Tv Hindi News


Bigg Boss 20 Salman Khan Fees: जब सलमान खान ने यह शो होस्ट करना शुरू किया था तब उन्हें एक एपिसोड के 2.5 करोड़ रुपये मिला करते थे। आज कितने करोड़ मिलते हैं?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर टीवी और ओटीटी पर कमबैक करने जा रहे हैं। रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन 6 सितंबर से शुरू हो रहा है और इसी बीच एक बार फिर दबंग खान की फीस को लेकर चर्चा छिड़ गई है। सलमान खान हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के लिए मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं, लेकिन आखिर कितनी? इसी सवाल का जवाब जानेंगे, लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि बिग बॉस के अभी तक के सीजन्स में सलमान खान की फीस किस तरह बढ़ी है।

शुरुआती 3 सीजन में मिली थी इतनी फीस

सलमान खान ने बिग बॉस का पहला सीजन साल 2010 में होस्ट किया था। यह शो का चौथा सीजन था और इसके लिए सलमान खान को 2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड ऑफर किए गए थे। इस सीजन को इतना दमदार रिस्पॉन्स मिला कि मेकर्स ने होस्ट बदलने की बजाए सलमान खान के साथ ही कंटिन्यू करने का फैसला किया। बिग बॉस सीजन 5 के लिए भी सलमान खान की फीस 2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड ही रखी गई। बिग बॉस सीजन 6 में भी सलमान खान को यही फीस मिली लेकिन इसके बाद उनकी किस्मत के सितारे बदलने लगे।

तेजी से बढ़नी शुरू हुई सलमान की फीस

बिग बॉस सीजन 6 तक सलमान खान यह समझ चुके थे कि शो के मेकर्स का उनके बिना गुजारा नहीं चल पाएगा और शो के मेकर्स भी यह समझ चुके थे कि सलमान खान उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं। यही वजह थी कि बिग बॉस सीजन 7 में मेकर्स ने सलमान की फीस बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड कर दी। इसके बाद सलमान खान की फीस बढ़ती चली गई। कभी मेकर्स ने प्रति एपिसोड के हिसाब से उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट किया तो कभी उन्हें पूरे सीजन के हिसाब से साइन किया।

बिग बॉस का सीजन सलमान खान की फीस
बिग बॉस सीजन 4 ₹2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 5 ₹2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 6 ₹2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 7 ₹5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 8 ₹5.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 9 ₹6 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 10 ₹8 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 11 ₹11 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 12 ₹300 करोड़ रुपये पूरे सीजन के लिए
बिग बॉस सीजन 13 ₹200 करोड़ रुपये पूरे सीजन के लिए
बिग बॉस सीजन 14 ₹20 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 15 ₹25 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 16 ₹3.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 17 ₹200 करोड़ रुपये पूरे सीजन के लिए
बिग बॉस सीजन 18 ₹60 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड
बिग बॉस सीजन 19 ₹150 करोड़ रुपये पूरे सीजन के लिए

बिग बॉस सीजन 20 के लिए कितनी फीस?

बात बिग बॉस के इस सीजन की करें तो सीजन 20 के लिए खबर है कि सलमान खान को पूरे सीजन के लिए 120 करोड़ रुपये फीस ऑफर की गई है। जहां तक गेम की बात है तो इस सीजन में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। शो के इस सीजन के कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे इसको लेकर भी गॉसिप गलियारों में चर्चा गर्म है। खबर है कि मौनी रॉय, फैजल खान, कनिका मान, माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, सुनील पाल, निया शर्मा, पर्ल वी पुरी, शोविक चक्रबर्ती और रिया अहीर शो का हिस्सा रह सकती हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *