Phone Data Drains Fast: आज के समय में स्मार्टफोन हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है, और इसके साथ ही इंटरनेट डेटा भी हमारे दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हमने फोन का इस्तेमाल किया भी नहीं होता, और मोबाइल का सारा डेटा अचानक खत्म हो जाता है। यह समस्या अक्सर तब आती है जब हमारे फोन के बैकग्राउंड में कई ऐसी ऐप्स और सेटिंग्स चालू रहती हैं, जो बिना हमारी जानकारी के इंटरनेट का उपयोग करती रहती हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आपका डेटा बिना बात के खर्च हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए बहुत आसान भाषा में जानते हैं कि वे कौन सी तीन जरूरी सेटिंग्स हैं जिन्हें तुरंत ठीक करके आप अपना डेटा बचा सकते हैं।

2 of 5
बैकग्राउंड डेटा यूसेज को करें बंद
– फोटो : Adobe Stock
बैकग्राउंड डेटा यूसेज को करें बंद
- आपके फोन में कई ऐसी ऐप्स होती हैं जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी पीछे बैकग्राउंड में इंटरनेट का इस्तेमाल करती रहती हैं।
- इन एप्स के बैकग्राउंड डेटा को रोकने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर एप मैनेजमेंट में जाएं और जरूरी न होने वाली एप्स का बैकग्राउंड डेटा डिसेबल कर दें।

3 of 5
सोशल मीडिया एप्स पर ऑटो-प्ले वीडियो बंद करें
– फोटो : Adobe Stock
सोशल मीडिया एप्स पर ऑटो-प्ले वीडियो बंद करें
- फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब चलाते समय फीड में आने वाले वीडियो अपने आप चलने लगते हैं, जिससे बहुत सारा डेटा बर्बाद होता है।
- इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सेटिंग्स में जाकर वीडियो ऑटो-प्ले के ऑप्शन को बंद कर दें या सिर्फ वाई-फाई पर सेट कर लें।

4 of 5
गूगल प्ले स्टोर और ऐप्स के ऑटो-अपडेट रोकें
– फोटो : Adobe Stock
गूगल प्ले स्टोर और ऐप्स के ऑटो-अपडेट रोकें
- अक्सर वाई-फाई या मोबाइल डेटा मिलते ही प्ले स्टोर पर एप्स अपने आप अपडेट होने लगती हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरा डेटा खत्म हो जाता है।
- प्ले स्टोर की सेटिंग में जाकर ‘ऑटे-अपडेट एप्स’ के विकल्प को ‘ओवर वाई-फाई ओनली’ या ‘डोन्ट ऑटो अपडेट’ पर सेट कर दें।

5 of 5
डेटा वार्निंग और लिमिट सेट करके रखें सुरक्षित
– फोटो : Adobe Stock
डेटा वार्निंग और लिमिट सेट करके रखें सुरक्षित
- इन सेटिंग्स को ठीक करने के साथ ही अपने फोन में रोजाना के डेटा इस्तेमाल की लिमिट या वार्निंग सेट कर लें।
- इससे जैसे ही आपका तय किया गया डेटा खत्म होने वाला होगा, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा और आपका कीमती इंटरनेट डेटा बेवजह खर्च होने से सुरक्षित बच जाएगा।
Source link
#बन #इसतमल #कए #ह #खतम #ह #जत #ह #फन #क #डट #तरत #चक #कर #य #तन #जरर #सटगस #Phone #Data #Drain #Check #Essential #Settings #Immediately



