बिना देखे ड्राइवर ने बैक की बस, हेल्पर की मौत:  मुरैना में नीचे सफाई कर रहा था, टायर के नीचे कुचलाया, ड्राइवर फरार – Morena News

बिना देखे ड्राइवर ने बैक की बस, हेल्पर की मौत: मुरैना में नीचे सफाई कर रहा था, टायर के नीचे कुचलाया, ड्राइवर फरार – Morena News

बिना देखे ड्राइवर ने बैक की बस, हेल्पर की मौत:  मुरैना में नीचे सफाई कर रहा था, टायर के नीचे कुचलाया, ड्राइवर फरार – Morena News


मुरैना शहर के बस स्टैंड पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीतांबरा बस को पीछे करते समय बस साफ कर रहा एक व्यक्ति पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय संजय सिकरवार निवासी खेरे का पुरा, खंडोली के रूप में हुई है। संजय सुबह करीब 6 बजे पीतांबरा बस क्रमांक MP70ZE0188 को पानी से धोकर साफ कर रहा था। सफाई के दौरान वह बस के पिछले टायर के पास काम कर रहा था। इसी दौरान चालक ने बिना चारों तरफ देखे बस को पीछे कर दिया। संजय पिछले टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। लोगों का आरोप है कि हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बस जब्त, चालक की तलाश जारी सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस को जब्त कर लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।

Source link
#बन #दख #डरइवर #न #बक #क #बस #हलपर #क #मत #मरन #म #नच #सफई #कर #रह #थ #टयर #क #नच #कचलय #डरइवर #फरर #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *