Chat Without Saving Phone Number: आजकल कामकाज, खरीदारी या रोजमर्रा की जरूरतों के चलते हमें कई नए लोगों के मोबाइल नंबर लेने पड़ते हैं। कई बार आप किसी का नंबर अपने पास रखना तो चाहते हैं, लेकिन चाहते हैं कि सामने वाले को आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो, स्टेटस या अन्य निजी जानकारी न दिखे।
अगर आप फोन की कांटेक्ट लिस्ट में नंबर सेव करते हैं, तो गोपनीयता की चिंता बनी रहती है। अच्छी बात यह है कि आप बिना कांटेक्ट सेव किए भी किसी का नंबर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी प्राइवेसी भी बचा सकते हैं। आइए इस लेख में एक ऐसा तरीका जानते हैं जिससे आप आसानी से किसी का भी नंबर सेव रख सकते हैं।

2 of 5
WhatsApp
– फोटो : Adobe stock
नंबर सुरक्षित रखने का तरीका क्या?
- सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें और अपनी खुद की चैट यानी मैसेज योरसेल्फ सेक्शन में जाएं।
- वहां जिस व्यक्ति का नंबर रखना है, उसका नाम और मोबाइल नंबर टाइप करके खुद को मैसेज भेज दें।
सबसे जरूरी बात क्या है?
- इस तरीके की सबसे खास और जरूरी बात यह है कि इससे नंबर आपके पास सुरक्षित रह जाता है, लेकिन फोन की कांटेक्ट लिस्ट में सेव नहीं होता।
- नतीजतन आपकी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और अन्य जानकारी उस व्यक्ति को नहीं दिखती।

3 of 5
WhatsApp
– फोटो : Adobe stock
इससे क्या फायदा मिलता?
- जरूरत पड़ने पर आप अपनी ही चैट में जाकर उस नंबर पर सीधे टैप करके चैट या कॉल कर सकते हैं।
- इससे अनावश्यक कांटेक्ट्स की भीड़ भी नहीं बढ़ती और आपकी निजी जानकारी भी सुरक्षित रहती है।

4 of 5
WhatsApp
– फोटो : Adobe stock
कैसे सर्च करें कॉन्टैक्ट?
- अब सबसे बड़ा सवाल लोगों को ये रहता है कि इसे जब चैट अधिक हो जाएगा तो सर्च कैसे करेंगे।
- इसके लिए आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट में जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि नंबर खोजने के लिए आप व्हाट्सएप के सर्च बार में आसानी से नाम सर्च कर सकते हैं।

5 of 5
व्हाट्सएप
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट
प्राइवेसी और बेहतर कैसे करें?
- नंबर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर प्रोफाइल फोटो, अबाउट और स्टेटस की विजिबिल्टी भी चेक करते रहें।
- इससे आपकी डिजिटल गोपनीयता और ज्यादा मजबूत बनी रहती है।
Source link
#बन #नबर #सव #कए #कस #सरकषत #रख #मबइल #नबर #जन #वहटसएप #परइवस #सफ #रखन #क #तरक #Mobile #Numbers #Safe #Saving #Whatsapp #Privacy #Trick



