बिरसा में 21 बच्चों की मौत, खसरा-मलेरिया की पुष्टि:  प्रशासन 20 अगस्त से शुरू करेगा मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बिरसा में 21 बच्चों की मौत, खसरा-मलेरिया की पुष्टि: प्रशासन 20 अगस्त से शुरू करेगा मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बिरसा में 21 बच्चों की मौत, खसरा-मलेरिया की पुष्टि:  प्रशासन 20 अगस्त से शुरू करेगा मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट के बिरसा विकासखंड में बीमारी से अब तक 21 बच्चों की मौत हो चुकी है, हालांकि सरकारी आंकड़ों में यह संख्या 8 बताई गई है। ICMR और अन्य संस्थानों की जांच में बच्चों में खसरा (मीजल्स) और मलेरिया की पुष्टि हुई है। बीमारी को रोकने के लिए प्रशासन 20 अगस्त से मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। जांच में सामने आया कि नियमित टीका न लगने वाले बच्चों में खसरा का असर ज्यादा देखा गया। पुणे के एनआईवी (NIV) की जांच में चांदीपुरा, वेस्ट नाइल फीवर और जापानीज एन्सेफेलाइटिस जैसे अन्य वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्रभावित गांवों का दौरा और स्वास्थ्य निगरानी बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरस्वार ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआत में तीन बच्चों की मौत के बाद विभाग को सूचना मिली थी, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा बढ़ा। अब प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला और बाल विकास विभाग और पीएचई अमला पूरी निगरानी रख रहा है। 20 से 25 अगस्त तक चलेगा एमआर कैचअप राउंड कलेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 20 अगस्त से मीजल्स-रूबेला अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत 9 माह से 10 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। बैहर, बिरसा और परसवाड़ा विकासखंडों में 20 से 25 अगस्त तक एमआर कैचअप राउंड चलेगा। कुपोषण पर ध्यान और आइसोलेशन के निर्देश कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है और आंगनवाड़ियों के जरिए गर्म, पका हुआ भोजन दिया जा रहा है। संक्रमण रोकने के लिए कलेक्टर ने बीमार बच्चों को सामान्य बच्चों से अलग (आइसोलेट) रखने के निर्देश दिए हैं।

Source link
#बरस #म #बचच #क #मत #खसरमलरय #क #पषट #परशसन #अगसत #स #शर #करग #मजलसरबल #टककरण #अभयन #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *